Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Tigri Mela commences today with dugdhabhisheka and havan sacrificial fire ritual.

Amroha News: दुग्धाभिषेक और हवन के साथ तिगरी मेले का श्री गणेश आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Tigri Mela commences today with dugdhabhisheka and havan sacrificial fire ritual.
तिगरी धाम(अमरोहा)। आस्था, भक्ति और उल्लास के संगम तिगरी गंगा मेले का विधिवत शुभारंभ शुक्रवार को होगा। गंगा की जलधारा में दुग्धाभिषेक और भव्य वेदी पर हवन कर मेले की शुरुआत की जाएगी। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देकर गंगा मैया से मेले के सकुशल संपन्न होने की कामना की जाएगी। शुभारंभ समारोह में प्रदेश की प्रभारी मंत्री गुलाब देवी, सांसद कुंवर सिंह तंवर समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

तिगरी मेले में कई दिन से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। गंगा किनारे आस्था का सैलाब नजर आ रहा है तो मेला परिसर में मनोरंजन और उल्लास के अलग-अलग रंग दिखाई दे रहे हैं। कहीं ढोल की थाप पर लोग झूम रहे हैं तो कहीं जादूगर अपने करतब से लोगों को हैरान कर रहे हैं। झूले, हिंडोले और मौत का कुआं भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं दूसरी ओर कल्पवासी गंगा किनारे भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना में लीन हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी के अवसर पर दोपहर तीन बजे विधिवत शुभारंभ समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रभारी मंत्री गुलाब देवी के साथ सांसद कुंवर सिंह तंवर, मंडलायुक्त संगीता सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, एमएलसी डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, विधायक राजीव तरारा, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। मंडल और पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के पहुंचने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed