{"_id":"672bdcb87c43b6c3ed0317c4","slug":"tigri-ganga-fair-will-be-full-of-cultural-programs-for-four-days-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-128774-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: तिगरी गंगा मेले में चार दिन तक रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: तिगरी गंगा मेले में चार दिन तक रहेगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम
Thu, 07 Nov 2024 02:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 07 Nov 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। तिगरी गंगा मेले में आ रहे श्रद्धालुओं का मनोरंजन कराने के लिए इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। मेले में ख्यातिप्राप्त कवियों की रचना के साथ ही केशव कुमार की रागनी सुनने को मिलेगी। बॉलीवुड के कलाकार भी श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे।
कार्तिक पूर्णिमा पर लग रहे तिगरी गंगा मेले का शुभारंभ 11 नवंबर को किया जाएगा। मेले को स्मरणीय बनाने और पर्यटन के नक्शे पर चमकाने के लिए इस बार जिला प्रशासन ने खासी तैयारी की है। मेले के पूजन के साथ ही चार दिन तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नोडल अधिकारी उप नगर आयुक्त डॉ. ब्रजेश सिंह ने बताया कि चार दिनों तक मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी।
प्रथम दिन
-11 नवंबर- शाम 6:30 से 7:30 बजे तक धनौरा के ब्लू बर्ड्स स्कूल के विद्यार्थी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर करेंगे। उसके बाद शाम 7:30 से रात में 9 बजे तक लखनऊ की संस्था रास रंग विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी। रात को 9 बजे से 11 बजे तक मेरठ के गोविंदपुर निवासी केशव गुर्जर की टोली राजा हरिश्चंद के किस्से की रागनी प्रस्तुत करेगी।
विज्ञापन
दूसरा दिन
12 नवंबर - शाम 6:30 बजे से 9 बजे तक बॉलीवुड के प्रमुख प्ले बैक गायक व जी टीवी के कार्यक्रम सारेगामापा के विजेता हेमंत ब्रजवासी अपने संगीत से गंगा मेले में भक्ति रस घोलेंगे। उसके बाद 11 बजे तक कलर्स चैनल द्वारा आयोजित इंडियाज गॉट टैलेंट के विजेता पोल मलखंभ के माध्यम से प्रस्तुति देंगे।
तीसरा दिन
13 नवंबर - शाम को 6:30 बजे से रात में 8.30 बजे तक बॉलीवुड के प्रमुख कॉमेडी शो के जरिए श्रद्धालुओं का मनोरंजन करेंगे। उसके बाद 11:30 बजे तक हरियाणा की रागनी कलाकार शिवा चौधरी रागनी सुना कर मेले की खूबसूरती में चार चांद लगाएंगी।
चौथा दिन
14 नवंबर - शाम 5:30 बजे से 6:30 बजे तक मुरादाबाद के जादूगर जुगनू अपनी जादू की कलाकारी से श्रद्धालुओं को सोचने के लिए विवश कर देंगे। 6.30 से 9.30 बजे तक बॉलीवुड में धूम मचा चुका साधो बैंड अपनी प्रस्तुति से मन मोह लेगा। बाद में 12:30 बजे तक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन किया जाएगा।
-- --