{"_id":"6191593d498d1231ef3b87ec","slug":"tigri-fair-begins-with-milking-in-maa-ganga-jpnagar-news-mbd4094474150","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां गंगा में दुग्धाभिषेक के साथ तिगरी मेले का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां गंगा में दुग्धाभिषेक के साथ तिगरी मेले का आगाज
विज्ञापन
तिगरी धाम मेले के शुभारंभ के मौके पर गंगा में दुग्धाभिषेक करते जिला पंचायत अध्यक्ष व विधायक।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तिगरी धाम। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक तिगरी गंगा मेला का रविवार की शाम परंपरागत तरीके से शुभारंभ किया गया। यहां मुख्य अतिथि मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, उपमहानिरीक्षक शलभ माथुर, जिला अधिकारी बीके त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक पूनम, जिला पंचायत अध्यक्ष ललित तंवर, विधायक राजीव तरारा, महेंद्र खडगवंशी, संगीता चौहान, डॉ हरि सिंह ढिल्लो और भाकियू नेता चौधरी दिवाकर सिंह ने हवन में आहुति दी। इसके बाद मां गंगा में 51 लीटर दुग्धाभिषेक किया गया। घाट पर महाआरती का आयोजन किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान हर हर गंगे के जयकारों से गंगा घाट गूंज उठे।
रविवार की दोपहर बाद करीब चार बजे गंगा द्वार के सामने बने पंडाल में हवन पूजन पंडित गंगा सरन शर्मा ने मंत्रोच्चारण से शुरू कराया। हवन में आहुतियां दी गईं। इसके बाद गंगा घाट किनारे मां गंगे की आरती की गई। माननीयों ने पतित पावनी गंगा की निर्मल धारा में 51 लीटर दूध अर्पण कर दुग्धाभिषेक किया। इस दौरान हर हर गंगे के उद्घोष से गंगाघाट गूंज उठे। हवन-पूजन के बाद मंडलायुक्त और डीआईजी ने मेले का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने श्रद्धालुओं को गंगा मेला की बधाई देते हुए पूर्ण आस्था के साथ मेला का आनंद उठाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को अधिक सुविधाएं देने की कोशिश की गई है। श्रद्धालु जिला पंचायत और मेला प्रशासन का सहयोग बनाए रखें। किसी तरह की असुविधा होने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सूचित करें। सफाई व्यवस्थाएं बनाए रखने की अपील की है। इस दौरान नगर पालिका चेयरमैन अमरोहा शशि जैन, जिला पंचायत सदस्य डॉ. सोरन सिंह, सदस्य पति पिंटू भाटी, सदस्य पति हेम सिंह आर्य, सदस्य राहुल चौहान, अधिकारियों में सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ला, एआरएम आरके जोहरी, मेला मजिस्ट्रेट अरुण कुमार, डॉ. योगेंद्र सिंह आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।