फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   tigari fair tax free

तिगरी मेला इस बार श्रद्धालुओं के लिए ‘टैक्स फ्री’

Sun, 25 Sep 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Sun, 25 Sep 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
tigari fair tax free
मेला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मेला समिति की बैठक में कार्तिक पूर्णिमा पर तिगरी में गंगा तट पर लगने वाले विशाल मेले की रूपरेखा बनाई गई। बैठक में श्रद्धालुओं से टोल टैक्स नहीं वसूले जाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया, हालांकि यह अनुमोदन के लिए कमिश्नर के पास जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं को टेंट, शौचालय, पेयजल, रोशनी, सड़क आदि की सुविधा मुहैया कराने के लिए 98 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन


शनिवार को जिला पंचायत कार्यालय सभागार में अध्यक्ष रेनू चौधरी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान सदस्यों ने प्रस्ताव रखा कि उत्तर भारत के प्रमुख मेलों में शुमार तिगरी मेला आस्था का प्रतीक है। यहां पर 15 लाख से अधिक श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते हैं। गंगा स्नान करने आने वाले श्रद्धालुओं से टोल वसूला जाता है। यह गलत है। टोल टैक्स के कारण लंबा जाम भी लग जाता है। सभी ने एक स्वर से कह टोल टैक्स बंद होना चाहिए।
विज्ञापन


बैठक में यह प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो गया। राजीव तरारा ने कहा कि मेला के दौरान साफ सफाई बनी रहे, इसके लिए पालिथीन पर प्रतिबंध लगाया जाए। इस पर सभी ने सहमति जताई। खुले में शौच पर भी रोक रहेगा। अस्थाई शौचालय बनाए जाऐंगे। जिला पंचायत अफसरों ने भरोसा दिलाया कि मेले में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों के अलावा जिला पंचायत 30 लोगों को लगाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीडीओ अभिषेक सिंह ने आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से हर सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने मेले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को सख्त निर्देश दिए। मेले के अंतिम छोर तक प्रकाश की व्यवस्था होनी चाहिए। जल निगम को शुद्ध पेयजल के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नलों के पानी की गुणवत्ता की जांच करा लें। कमी पाई गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।

इस दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह, सुषमा देवी, रामपाल खड़गवंशी, सरिता देवी, महेश कुमार, हरीश, अलाउद्दीन सैफी, सीडीओ अभिषेक सिंह, अपर मुख्य विकास अधिकारी तपेश चंद्र वर्मा, सीएमओ, बीएसए प्रतिनिधि, इंजीनियर भगत सिंह, जेई राजीव सक्सेेना, धनौरा एसडीएम मोहम्मद नईम, चंद्रसैन, राजीव कुमार, गौरव कुमार मौजूद रहे।


14 नवंबर को मुख्य स्नान
तिगरे मेले में 14 नवंबर को मुख्य स्नान होगा। 10 से 15 नवंबर तक सुबह, शाम गंगा आराती ोगी। इसके लिए मंच तैयार व्यिा जाएगा और आरती का प्रसारण भी किया जाएगा। 14 नंवबर की रात रात धार्मिक आदि कार्यक्रम किए जाएंगे। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर इस बार तिगरी मेले की सड़कों की चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। ताकि वाहन सुगमता के साथ चल सकें और जाम की स्थिति पैदा न हो। गंगा रोड, ट्रैक्टर रोड और सदर रोड को 21 फिट से चौड़ा कर 30 से 35 फीट का किया जाएगा। 

मेला समिति की बैठक में श्रद्घालुओं से टोल टैक्स नहीं वसूले जाने का प्रस्ताव पास हो गया है। अब यह अनुमोदन के लिए कमिश्नर के पास भेजा जाएगा।
-तपेश चंद्र वर्मा अपर मुख्य विकास अधिकारी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed