फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   ticket dispute in bjp

बगावत टिकट देने पर तो कहीं न देने पर

Wed, 18 Jan 2017 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 18 Jan 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
ticket dispute in bjp
bjp logo
जिले में विधानसभा टिकटों को घोषणा के साथ मंगलवार से भाजपा में शुरू हुआ बगावत का सुर बुधवार को और तेज हो गया है। कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह प्रदर्शन और बैठक कर घोषित प्रत्याशियों का विरोध जताया। कार्यकर्ता जिले की तीन विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों के चयन को गलत ठहरा रहे हैं।
विज्ञापन


चेतन चौहान को जहां बाहरी बताकर विरोध किया जा रहा है, वहीं डा. केएस  सैनी को कमजोर प्रत्याशी बताकर दावेदारों के समर्थक विरोध  कर रहे हैं। हसनपुर विस सीट से एक दावेदार महेंद्र सिंह खड़गवंशी तो सांसद पर पक्षपात का आरोप लगाकर उनके झनकपुरी स्थित आवास पर अनशन पर बैठ गए हैं। टिकट न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दे डाली है। 
विज्ञापन


नौगावा सादात क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता घोषित प्रत्याशी को बाहरी बताकर बुधवार को भी सड़क पर उतर आए। उक्सी रायपुर में भाजपा बूथ संयोजक वेदपाल सिंह के नेतृत्व के बाद कार्यकर्ताओं ने चेतन चौहान को प्रत्याशी बनाने का विरोध किया। कहा कि पहले तो भाजपा ने जाट बिरादरी से किसी को वोट नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौहान बिरादरी को दिया भी तो बाहरी को टिकट कर दिया। स्थानीय का टिकट न होने पर भाजपा के बहिष्कार की चेतावनी दी गई। राजवीर सिंह, समरपाल सिंह, जयदेव सिंह, राजपाल सिंह, रामवीर सिंह, हरपाल, कल्लू सिंह, सतेंद्र सिंह, अवतार सिंह, करतार सिंह विजेंद्र सिंह आदि थे। वहीं हाशमपुर में भी चेतन चौहान का विरोध जताया। वहीं, टिकट के दावेदार राहुल चौहान ने बहादुरपुर खुर्द में गुुरुवार को बैठक बुलाई है।

अनशन पर बैठे महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने सांसद आवास पर आत्मदाह की चेतावनी दी
हसनपुर विधानसभा से घोषित टिकट के विरोध में एक अन्य दावेदार महेंद्र सिंह खड़गवंशी समर्थकों के साथ बुधवार शाम सांसद कवंर सिंह तवंर के झनकपुरी स्थित आवास पर अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा स्क्रीनिंग कमेटी ने उनका टिकट फाइनल कर दिया था।

आरोप लगाया कि स्थानीय सांसद ने अपने अधिकारों का प्रयोग करके इस बदलवा कर अपने चहेते चंद्रपाल खड़गवंशी को करा दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का सच्चा सिपाही हूं, लेकिन सांसद की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करूंगा। समस्या के समाधान के लिए अनशन पर बैठा हूं। यदि मेरा टिकट नहीं किया गया तो यहां आत्मदाह करूंगा।

हालांकि सांसद अपने आवास पर मौजूद नहीं थे। इस मौके पर मनी रामपाल मंडल अध्यक्ष सैदनगली, भोले सिंह बूथ अध्यक्ष, कमल सिंह, गेंदा सिंह, पूरन सिंह सैनी, राजाराम, अवधेश राणा, जगदीश, हरकेश, राजेंद्र अग्रवाल, योगेश राज सिंह, लालमन, लाखन सिंह, नरेंद्र सिंह, करतार, कपिल, संजय राज, सतवीर आदि मौजूद रहे।

राम सिंह सैनी के पक्ष में की नारेबाजी, टिकटों पर दोबारा विचार की उठाई मांग
अमरोहा। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित होने के बाद समर्थकों में अंतर कलह सड़क पर आ गई है। अपनी मर्जी का प्रत्याशी घोषित न होने पर टिकट के दावेदार राम सिंह सैनी समर्थकों ने मंगलवार को पीरगढ़, कैथवाली, सिरसागढ़, बंबूगढ़, और जयओम नगर में प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। बताते चले कि अमरोहा विधानसभा सीट से भाजपा की ओर से डॉ. केएस सैनी को प्रत्याशी घोषित किया गया है।


इसके बाद से 2012 के चुनाव में प्रत्याशी रह चुके वतर्मान दावेदार राम सिंह सैनी के समर्थकों ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। समर्थकों ने रान सिंह सैनी का टिकट दोबारा गोशित करने की मांग की है। उनका कहना है कि घोषित प्रत्याशी का क्षेत्र में कोई जनाधार नहीं है। इस मौके पर सुनील कुमार, भोजराज प्रजापति, राम सिंह ध्यान सिंह, जयपाल सिंह, सूखे सिंह, नौबत राम, दया राम, विजेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, रिषीपाल, जगदीश, सुरेश चंद्र, कमला देवी थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed