फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thrust of mining mafia in the district, occupation of crematorium and pond lands: Meenakshi

जिले में खनन माफिया का जोर, श्मशान और तलाब की जमीनों पर कब्जे: मीनाक्षी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Thrust of mining mafia in the district, occupation of crematorium and pond lands: Meenakshi
दो दिवसीय भ्रमण के बाद केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जनपद में खनन माफिया का जोर है। श्मशान और तालाबों पर कब्जों की शिकायत मिली हैं। इसलिए डीएम-एसपी की मौजूदगी में पंजूसराय में खनन स्थल का निरीक्षण किया गया। अफसरों को अवैध खनन को रोकने और माफिया के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। खनन स्थल यदि तालाब की जमीन है तो उसे सरोवर के रूप में विकसित होना चाहिए।
विज्ञापन

केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने शुक्रवार को जोया रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में पत्रकारों से कहा कि दो दिन के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उन्हें जनपद में अवैध रूप से खनन होने, लोगों को छह-सात महीने से पेंशन नहीं मिलने और गांव में सड़क के निर्माण नहीं होने की शिकायत मिलीं है। पेंशन को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से कोरोना काल में पेंशन धारकों को दो किस्तें एडवांस में दी गई थीं। बाकी बची तीन महीने की पेंशन लोगों को जुलाई के महीने में मिल जाएगी। कई जगह पर खनन माफिया का जोर है। जिसके चलते सड़क के किनारे 40-40 फीट के गहरे गड्ढे बने हुए हैं। कई जगह श्मशान और तालाब की जमीन को खत्म कर दिया गया है। ऐसे में प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि अमृत सरोवर योजना के तहत तालाबों को विकसित किया जाए। तालाब जनता की धरोहर है। उनकी साफ-सफाई कर पानी के लिए तैयार किया जाए। जहां-जहां खनन माफिया काम कर रहे हैं, वहां भी सख्ती से कार्रवाई करें। प्रशासन को नौगांवा सादात विधानसभा क्षेत्र के सब्दलपुर शुमाली में नौ किलोमीटर सड़क बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां बताईं।
विज्ञापन

केंद्रीय विदेश एवं संस्कृति राज्यमंत्री मीनाक्षी लेखी ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि राष्ट्रपति चुनाव भाजपा की झोली में है। द्रौपदी मुर्मू जनता की आवाज बन चुकी हैं। चुनाव औपचारिकता ही रह गई हैं। जीत बड़े अंतर से होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed