फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   throwind stone on police

घुमंतू जाति के लोगों से डेरे खाली कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, खींचातानी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
throwind stone on police
रजबपुर(अमरोहा)। अवैध तरीके से शकरपुर गांव में बसे घुमंतू जाति के लोगों के डेरे खाली कराने पहुंची पुलिस को लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। एक आरोपी युवक को हिरासत में लेने पर महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। खींचातान के बीच युवक को छुड़ाकर पुलिस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस सूचना पर एसडीएम और सीओ गांव पहुंचे और डेरे खाली कराने की कार्रवाई शुरू कराई लेकिन ग्राम प्रधान के दो दिन में डेरे खाली कराने के आश्वासन पर पुलिस लौट आई। देर रात तक मामले में कोई लिखापढ़त भी नहीं की थी।
विज्ञापन

रजबपुर थानाक्षेत्र के शकरपुर गांव के बाहरी छोर पर नहर के किनारे वर्षों से कुछ घुमंतू परिवार अपने डेरे बनाकर रहते हैं। इन लोगों ने यहीं के स्थायी पते के आधार कार्ड, पहचान पत्र व अन्य कागज बनवा लिए हैं। स्थानीय लोगों की शिकायत पर कई बार पुलिस और प्रशासनिक अफसर इनका सत्यापन कर चुके हैं। गलत तरीके से इनके पहचान पत्र आदि बनवाने के आरोप में 17 अक्तूबर को सदर विधायक महबूब अली के भाई महमूद अली उर्फ भूरे, ग्राम प्रधान शमशुद्दीन समेत 21 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस इसकी विवेचना कर रही है। शुक्रवार की सुबह दरोगा अंकुरपाल टीम को लेकर डेरे खाली कराने के लिए गांव पहुंच गए। बताया जा रहा है कि यहां पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया था, जिसके बाद डेरों में रहने वाली महिलाओं ने पुलिस को घेर लिया। खींचतान के बीच युवक को छुड़ा लिया। पुलिस पर पत्थर भी फेंकने शुरू कर दिए। इस सूचना पर धनौरा एसडीएम विवेक यादव और सीओ सतेंद्र कुमार अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंचे। यहां हंगामा कर रहीं महिलाओं को डांट फटकार कर डेरे खाली कराने की कार्रवाई शुरू करवा दी। तभी ग्राम प्रधान और अन्य ग्रामीणों ने दो दिन में खुद ही डेरे खाली कराने का आश्वासन दिया। लिहाजा, अधिकारी दो दिन का अल्टीमेटम देकर वापस लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed