{"_id":"6840b0df8e6ae8074f0907ee","slug":"throw-the-remains-only-at-designated-places-dm-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-141231-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"तय स्थानों पर ही डालें अवशेष : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तय स्थानों पर ही डालें अवशेष : डीएम
Thu, 05 Jun 2025 02:17 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Thu, 05 Jun 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा।
डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को बकरीद की तैयारियों के संबंध में कलक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की। डीएम ने मुस्लिम कमेटी के सदस्यों से सुझाव लिए। साथ ही कुर्बानी के बाद अवशेषों को चिह्नित स्थानों पर ही डालने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अफसरों को बकरीद सकुशल संपन्न कराने के भी निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि बकरीद को भाईचारे व प्रेम सौहार्द के साथ मनाए। डीएम ने अधिशासी अभियंता को निर्बाध बिजली आपूर्ति के निर्देश दिए। सभी बिजलीघर पर अतिरिक्त ट्रांसफॉर्मर होने चाहिए। अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां-जहां कुर्बानी होनी है, वहां पर पर्याप्त सफाई कर्मी तैनात किए जाएं। अवशेषों के निस्तारण के लिए पर्याप्त व्यवस्था हो।
डीएम ने ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली कुर्बानी स्थलों की साफ-सफाई कराने व कुर्बानी अवशेष के निस्तारण के बेहतर इंतजाम कराए जाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए। एसपी अमित कुमार आनंद ने चेतावनी दी कि किसी भी दशा में प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। सड़क पर नमाज भी नहीं पढ़ने दी जाएगी। इस दौरान एडीएम बृजेश कुमार त्रिपाठी, एएसपी, एसडीएम अमरोहा, हसनपुर, सीओ आदि मौजूद थे।