फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three-year sentence for man who poisoned Prasad

Amroha News: प्रसाद में जहर मिलाकर खिलाने वाले को तीन साल की सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Three-year sentence for man who poisoned Prasad
अमरोहा। गजरौला में प्रसाद में जहरीला पदार्थ मिलाकर एक ही परिवार के चार लोगों को खिलाने के करीब दस साल पुराने मामले में न्यायालय ने दोषी आजाद उर्फ लाला को तीन साल की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। दोषी फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर था।
विज्ञापन

मामला गजरौला के मोहल्ला शास्त्री नगर का है। यहां भानदेव सिंह का परिवार रहता है। उनके साले गणेश मूलरूप से पिथौरागढ़ जिले के बवेत के रहने वाले हैं और पत्नी-बच्चों के साथ शास्त्री नगर में किराये के मकान में रहते हैं। मोहल्ले का आजाद उर्फ लाला उनके घर आता-जाता था। चार जून 2016 की शाम करीब सात बजे आजाद घर पहुंचा और परिवार को प्रसाद दिया, जिसमें जहरीला पदार्थ मिला था। इसे खाने के बाद गणेश, उनकी पत्नी अनीता और बेटियां तनुष्का व दिव्यांशी की तबीयत बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की शिकायत पर चारों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने आजाद उर्फ लाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में वह जमानत पर बाहर आ गया। मामले की सुनवाई एडीजे तृतीय की अदालत में हुई। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव कुमार ने पैरवी की। सुनवाई पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अदालत ने आजाद को दोषी करार देते हुए तीन साल की सजा और 15 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed