फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three year old girl dies of fever, 11 dengue patients found

Amroha News: बुखार से तीन वर्षीय बच्ची की मौत, डेंगू के 11 मरीज मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Three year old girl dies of fever, 11 dengue patients found
अमरोहा/हसनपुर। जिले में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन बुखार से लोगों की मौत हो रही है। गांव रहरा में मुश्ताक की तीन वर्षीय बेटी माहीनूर की बुखार से मौत हो गई। उधर, अमरोहा जिला अस्पताल में सोमवार को 11 डेंगू के नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन

गांव रहरा निवासी मुश्ताक की तीन वर्षीय बेटी माहीनूर को तीन दिन से बुखार आ रहा था। परिजन पास के ही निजी चिकित्सक से उपचार करवा रहे थे। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। सोमवार को गंभीर हालत में परिजन उपचार के लिए गजरौला ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। उधर, जिला अस्पताल में सोमवार को डेंगू आशंकित 17 मरीज पहुंचे थे। जिनका रेपिड टेस्ट कराया गया। उनमें 11 मरीज डेंगू पॉजिटिव मिले। सभी की एलाइजा जांच कराई जा रही है। उधर, जिला अस्पताल के वार्डों में 37 मरीज भर्ती हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। वहींद्व डेंगू के छह मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed