{"_id":"623b7a26e1cd5c494e0a935a","slug":"three-year-old-child-dies-due-to-drowning-in-tube-well-suspected-of-murder-hasanpur-news-mbd422428988","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन साल के बच्चे की नलकूप के हौद में डूबने से मौत, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन साल के बच्चे की नलकूप के हौद में डूबने से मौत, हत्या का शक
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव में नलकूप के हौद में डूबकर तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का कहना है कि बच्चा कभी भी नलकूप पर नहीं गया। उन्हें शक है कि गांव का ही एक शख्स बच्चे को वहां ले गया और हौद में डुबोकर उसे मार डाला।
रहरा थाना क्षेत्र के गांव मटीपुरा निवासी बोबी सिंह मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता है। उसका घर गांव के बाहरी छोर पर बना हुआ है। घर के नजदीक ही नलकूप का हौद बना हुआ है। मंगलवार दोपहर के समय बोबी सिंह का तीन वर्षीय मासूम बेटा युग नलकूप के पास पहुंच गया और वह पानी से भरे हौद में गिर गया। जिससे उसकी डूबकर उसकी मौत हो गई। हालांकि परिजन उसे निजी चिकित्सक के पास भी ले गए, लेकिन चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को ही परिजनों ने बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। युग परिवार में इकलौता बेटा था उससे छोटी एक बहन है। घर के इकलौते बेटे की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
अब परिजनों का कहना है कि वहां बच्चा कभी भी अकेला नहीं गया। वह हौद तक कैसे पहुंच गया, ये बात समझ में नहीं आ रही है। उन्हें शक है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने बच्चे को हौद में डुबोकर मारा है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल भी की, लेकिन इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। थाना प्रभारी अमर सिंह का कहना है कि पुलिस मौके पर गई। जांच में पाया गया कि बच्चे की हौद में डूबने से मौत हुई। मंगलवार को परिजनों ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं करते हुए बच्चे के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। अगर मंगलवार को ही पुलिस से शिकायत करते तो वह बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराते।