{"_id":"64de7d9c8138ab6a65061724","slug":"three-tier-panchayat-by-election-program-continues-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-3065-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम जारी, छह सितंबर को होगा चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव का कार्यक्रम जारी, छह सितंबर को होगा चुनाव
विज्ञापन
अमरोहा। जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए जिलाधिकारी की ओर से चुनाव कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। रिक्त पदों पर छह सितंबर को चुनाव संपन्न होगा जबकि आठ सितंबर को मतगणना की जाएगी।
जिलाधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार जिला पंचायत की एक, ग्राम प्रधान की दो, क्षेत्र पंचायत की छह एवं पंचायत सदस्यों की 19 रिक्त सीटों पर उपचुनाव कराया जाएगा। घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार नाम निर्देशन पत्रों की जमा करने की अंतिम तिथि 22 अगस्त, 23 अगस्त को नामांकन पत्रों की जांच, 24 अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन वापसी, 24 अगस्त को तीन बजे से चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। उपचुनाव छह सितंबर काे सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक होगा, जबकि मतगणना 8 सितंबर को आठ बजे से होगी।
जिला पंचायत के उपचुनाव के लिए परियोजना निदेशक अमरेंद्र प्रताप सिंह को चुनाव अधिकारी एवं जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा गंगेश्वरी ब्लाॅक के लिए जिला उद्यान अधिकारी सर्वेश चंद्र, अमरोहा ब्लाॅक के लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी राकेश सिंह, हसनपुर के लिए चकबंदी अधिकारी अशोक कुमार, जोया ब्लाॅक के लिए सहायक निबंधक निबंधन एवं सहकारिता वरुण कुमार, मंडी धनौरा के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी संजीव कुमार सिंह एवं गजरौला के लिए जिला गन्ना अधिकारी मनोज कुमार को चुनाव अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन
यहां होंगे चुनाव : जिला पंचायत की रिक्त वार्ड संख्या नौ (धनौरा/गजरौला), प्रधान पद के लिए अमरोहा ब्लाक की ग्राम पंचायत रामपुर सफेद बाग और गंगेश्वरी ब्लाक की ग्राम पंचायत तिगरिया नादरशाह। क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए जोया ब्लाक के हसनपुर कला वार्ड 152 व मंगूपुरा के वार्ड 63, अमरोहा ब्लाॅक के गजाना के वार्ड 25 व रसूलपुर गावड़ी के वार्ड 114, हसनपुर ब्लाॅक के वार्ड संख्या 62 एवं गजरौला ब्लाॅक के शहबाजपुर डोर के वार्ड 43 के लिए उपचुनाव संपन्न होगा। इसके अतिरिक्त धनौरा के पांच, गजरौला के दो, गंगेश्वरी के तीन, अमरोहा के एक, जोया के सात एवं हसनपुर के एक ग्राम पंचायत सदस्य के रिक्त पदों पर उपचुनाव संपन्न होगा।