{"_id":"580672d44f1c1b1030702c01","slug":"three-persons-died-due-to-fever-amroha","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू बुखारः तीन और की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू बुखारः तीन और की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ नौगावां सादात अमरोहा
Updated Wed, 19 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
हसनपुर के गांव करनपुर माफी में बुखार से महिला की मौत के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण।
विज्ञापन
बेकाबू बुखार ने तीन और जिंदगियों को लील लिया। हसनपुर में दो तो अमरोहा में एक पीड़ित ने दम तोड़ दिया। नौगावां सादात थाना क्षेत्र गांव बीलना निवासी मो. एजाज (22) पुत्र आशिक अली कारखाने में जैकेट सिलने का काम करता था।
बताते हैं कि पांच दिन पहले उसको तेज बुखार आया, जिस पर परिवार के लोगों ने निजी चिकित्सक से दवाई दिला दी। इलाज के बाद भी उसकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजनों ने अमरोहा में निजी अस्पताल में भर्ती किया। जहां डाक्टर ने हालत देखते हुए उसको रेफर कर दिया। इस पर परिवार के लोगों ने उसको मुरादाबाद के डेंटल कालेज में दाखिल करा दिया।
विज्ञापन
बताते हैं कि रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार गम में डूब गया। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटा था। दोपहर बाद शव का दफीना कर दिया गया। इधर गांव में बुखार से त्रस्त अन्य कई लोग है, जिसमें दानिश, अंजुम, इरशाद, शाकिब, बंटी, फहीम, याकूब, इरफान, फरमान, अजरा, शहवाज, जाहिद आदि शामिल हैं। सभी बुखार पीड़ित निजी चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन