फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three people woke up together, every eye became moist

एक साथ उठे तीन जनाजे, हर आंख हुई नम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 02:03 AM IST
विज्ञापन
Three people woke up together, every eye became moist
हसनपुर(अमरोहा)। संभल के असमोली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो मासूम बच्चों समेत जान गवाने वाले हसनपुर के मजदूर यासीन के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद हसनपुर पहुंचा तो उनके घर पर सांत्वना देने वालों का तांता लग गया। सैकड़ों लोग घर पर जमा हो गए। करीब दो घंटे के समय में तीनों के जनाजे तैयार किए गए। इस दरमियान परिवार जन फूट-फूटकर रोते रहे।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला मुबारकपुर से भारी भीड़ की मौजूदगी में तीन जनाजे एक साथ निकाले गए। तीन जनाजे को एक साथ देख कर हर किसी की आंखों में आंसू थे। मोहल्ले के लोग रो रहे थे। परिजन फफक फफक कर रो रहे थे। दोनों मासूम बच्चों के शव एक ही जनाजे में रख दिए गए जबकि यासीन का शव का अलग जनाजा निकाला गया। सोमवार को शादी समारोह में जाने के दौरान सैदनगली-पाकबड़ा मार्ग पर गांव हसनगढ़ के नजदीक ट्रैक्टर टिपलर की टक्कर से बाइक सवार 26 वर्षीय यासीन, उसकी 3 वर्षीय बेटी अलीशा और डेढ़ वर्षीय मासूम बेटा आसिफ रजा व संभल के गांव फतेहपुर देव निवासी उसकी बुजुर्ग सास छोटी की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि उसकी पत्नी फूल जहां व दो वर्षीय बेटी अलीना घायल हो गए थे। उनका अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। नमाजे जनाजा के बाद लोगों ने यासीन की घायल बेटी एवं पत्नी के जल्द ठीक होने की दुआएं कीं। इसके बाद पूरे दिन घर पर लोगों का जमावड़ा रहा। हर कोई घटना को लेकर जिक्र करता रहा। दूर-दूर से मेहमानों के आने का सिलसिला भी रहा। तीन शव मोहल्ले में आने से मोहल्ले का माहौल पूरी तरह से गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed