फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three people, including an inspector, were suspended for failing to inform the Superintendent of Police in a case of a debtor setting himself on fire.

Amroha News: कर्जदार के आग लगाने के मामले में एसपी को समय से सूचना नहीं देने पर इंस्पेक्टर समेत तीन निलंबित

Sat, 16 May 2026 01:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Sat, 16 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Three people, including an inspector, were suspended for failing to inform the Superintendent of Police in a case of a debtor setting himself on fire.
अमरोहा। पंजूसराय गांव में कर्जदार अशोक द्वारा बैंक टीम के सामने खुद को आग लगाने के मामले में पुलिस की गंभीर लापरवाही सामने आने के बाद एसपी ने सख्त कार्रवाई की है। समय रहते घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को नहीं देने पर नौगावां सादात इंस्पेक्टर बालेंद्र यादव, मूंढ़ाखेड़ा चौकी इंचार्ज परविंदर मलिक और बीट कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं एलआईयू और नौगावां सादात सीओ अवधभान भदोरियों को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। मामले की विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा की टीम नायाब तहसीलदार रूपक सक्सेना और पुलिस बल के साथ पंजूसराय गांव में मकान खाली कराने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान कर्जदार अशोक ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और गंभीर रूप से झुलसे अशोक को अस्पताल भेजा गया। आरोप है कि इंस्पेक्टर बालेंद्र यादव ने घटना की सूचना समय पर वरिष्ठ अधिकारियों को नहीं दी। यहां तक कि देर रात तक एसपी लखन सिंह यादव को भी घटना की पूरी जानकारी नहीं दी गई। उनसे भी पूरे मामले को छिपाकर रखा। जब एसपी को रात करीब नौ बजे सूचना मिली तो उन्होंने स्वयं फोन कर स्थिति स्पष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान भी इंस्पेक्टर ओर से उन्हें भी गुमराह किया गया और घटना को आग लगाने का प्रयास बताया गया। इसी लापरवाही और सूचना छिपाने को गंभीर मानते हुए एसपी ने कड़ा कदम उठाते हुए तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। एसपी ने बताया कि मामले की विभागीय जांच कराई जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed