फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three people arrested, two absconding on charges of cow slaughter

गोकशी के आरोप तीन लोगों को पकड़ा, दो फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Three people arrested, two absconding on charges of cow slaughter
गजरौला। थाना क्षेत्र के गांव कटाई में रात को गौकशी कर रहे तीन लोगों को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया जबकि उनके दो साथी भाग निकले। मौके से तीन क्विंटल मांस और काटने के उपकरण भी बरामद हुए। पांचों के खिलाफ गौहत्या निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को इंस्पेक्टर आरपी शर्मा ने बताया कि सोमवार की रात लगभग दो बजे थाने में तैनात एसआई देवेंद्र कुमार पुलिस टीम के संग नवादा रोड पर गश्त कर रहे थे। मुखबिर से सूचना मिली की पांच लोग गांव कटाई से चौहड़पुर जाने वाले कच्चे मार्ग पर एक स्थान पर बैठकर गौवंशीय पशु का वध कर रहे हैं। उन्होंने थाने में सूचना दी। इस पर एसआई रजनीश कुमार भी गाड़ी लेकर मौके पर जा पहुंचे। वहां से पुलिस टीम पैदल ही खेतों में होते हुए एक स्थान पर पहुंची तो वहां पांच लोग गौवंशीय पशु का वध करते नजर आए। पुलिस ने तीन को मौके से पकड़ लिया जबकि दो फरार हो गए। लगभग तीन क्विंटल मांस और उपकरण भी मिले। मंगलवार की तड़के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. ओम वीर सिंह को मौके पर बुलाकर बरामद मांस का परीक्षण कराया गया। उन्होंने बताया कि मांस गौवंशीय पशु का है। इसके बाद मांस को वहीं गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। पुलिस तीनों को पकड़कर थाने ले आई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए नूर हसन निवासी गांव कटाई, इस्लाम, रहीश निवासी चौबारा के साथ ही फरार हुए जुम्मन और अब्दुल्ला निवासी कटाई के खिलाफ गौहत्या निवारण अधिनियम की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed