फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Amroha: Three more police posts will be built Gajraula police station area, step taken after double murder

Amroha: गजरौला थाना क्षेत्र में बनेंगी तीन और पुलिस चौकियां, गुलालपुर में डबल मर्डर के बाद उठाया गया कदम

Tue, 31 Oct 2023 12:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, (गजरौला) अमरोहा Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 31 Oct 2023 12:50 AM IST
सार

सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि गजरौला में तीन और चौकी बन जाने से अपराध पर नियंत्रण लगेगा। अचानक घटना होने के बाद कई जगहों पर पहुंचने में समय लगता था। अब यह स्थिति खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन
Amroha: Three more police posts will be built Gajraula police station area, step taken after double murder
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अपराध नियंत्रण के लिए गजरौला थाना क्षेत्र में हलका एक, दो और तीन में पुलिस चौकी बनाई जाएंगी। जहां हलका नंबर एक की चौकी में 21 गांव शामिल किए जाएंगे, वहीं हलका तीन की चौकी में 22 गांवों को शामिल किया जाना है। हलका दो की चौकी का क्षेत्र सबसे छोटा रहेगा। इसमें 13 गांव शामिल होंगे।

विज्ञापन


तीन और चौकी बन जाने से पुलिस को कोई घटना हो जाने पर गांव में पहुंचने में आसानी रहेगी। अपराध पर भी नियंत्रण हो सकेगा। ग्रामीणों को भी खासी सहूलियत मिलेगी। अब तक गजरौला थाने में कस्बा, औद्योगिक, चौपला और ब्रजघाट सहित चार पुलिस चौकी हैं। मगर थाना क्षेत्र का ऐसा भौगोलिक क्षेत्र है कि अचानक घटना हो जाने पर पुलिस को पहुंचने में काफी समय लगता है।
विज्ञापन


जिसका फायदा अपराधी और शरारती तत्व उठाते हैं। पुलिस की पहुंच नहीं होने के कारण अपराध नियंत्रण में भी खासी परेशानी सामने आती है। अपराधियों की कमर तोड़ने और अपराध पर लगाम लगाने के लिए तीन और चौकी बनाने का निर्णय लिया गया है। थाना प्रभारी हरीश वर्धन सिंह का कहना है कि तीन चौकी बनाने का काम चल रहा है। सीओ श्वेताभ भास्कर का कहना है कि चौकी के लिए जल्द से जल्द भवन बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हलका- एक में गांव

मोहरका पट्टी, तिगरी, सुनपुरा, सुनपुरा खुर्द, घासीपुरा, सीकरी खादर, सिहाली मेव, नगलिया मेव, गंगापुरी, पपसरा खादर, टोकरा पट्टी, पतेई एमन, अलीनगर, नौनेर, चकनवाला, मुरादपुर शामिल किए जाएंगे। इसके अलावा गंगा और राम गंगा पोषक नहर के टापू में बसे शीशों वाली, भुड्डी वाली, मंदिर वाली, टीकों वाली, दारानगर गांव भी हलका-एक की चौकी में शामिल होंगे।

हलका-दो की चौकी में

कसेरुआ, बहलोलपुर, रहदरा, वारसाबाद, फौंदापुर, मझौला, शाहपुर, खाद गुर्जर, नंगला माफी, पाल, भारापुर, चौकपुरी, खेड़की भूड़ और शहवाजपुर माफी गांव को शामिल किया जाएगा।

हलका-तीन की चौकी में

सुल्तानपुर उर्फ नवादा, चौबारा, छोया, भीकनपुर शुमाली, लिसड़ी बुजुर्ग, कटाई, चौहड़पुर, सलारपुर, अटारी मुरीदपुर, मीरपुर, रहमतपुर खालसा, बल्दाना असगर अली, बस्तौरी माफी, खजूरी, दरियापुर बुजुर्ग, गदापुर, शाहपुर बुजुर्ग, रायपुर शुमाली, होशंगपुर गुर्जर, नगलिया बहादुरपुर, बैरमपुर व हैबतपुर गांव को शामिल किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed