फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three more people including female doctor found corona infected

महिला चिकित्सक सहित तीन लोग और मिले कोरोना संक्रमित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Three more people including female doctor found corona infected
लापरवाही के चलते जिले में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। रविवार की रात नोएडा से आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में महिला चिकित्सक समेत तीन लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी को होम आइसोलेट कराया है। अब तक एक्टिव केसों की संख्या 18 हो गई है। जबकि 11672 लोगों ने कोरोना बचाव का टीका लगवाया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ संजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को जनपद में 13 और लोग विदेश यात्रा करके लौटे हैं। विदेश यात्रियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। सभी यात्रियों को सात दिनों के लिए क्वारंटीन किया गया है। अब तक विदेश से लौटने वालों की संख्या 454 हो गई है। रविवार की रात नोएडा लैब से आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में जिला अस्पताल की महिला चिकित्सक समेत तीन लोग पॉजिटिव मिले हैं। इसमें दो अमरोहा नगर के हैं। चिकित्सकों ने तीनों को होम आइसोलेट किया है। उनके संपर्क में आने वाले परिवार के 25 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

उधर हसनपुर, गजरौला, मंडी धनौरा, जोया, रहरा और जिला अस्पताल में 1011 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इसमें 322 लोगों की एंटीजन जांच कराई गई। जिसमें एक संक्रमित मिला है। जबकि 689 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए नोएडा भेजे गए हैं। इसके अलावा 18 साल से अधिक उम्र वाले 11672 लोगों ने कोरोना से बचाव का टीका लगवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed