फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three more patients of dengue and malaria were found in the district

जिले में डेंगू व मलेरिया के तीन-तीन मरीज और मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Three more patients of dengue and malaria were found in the district
जिले में डेंगू व बुखार के साथ मलेरिया ने भी पैर पसार लिए हैं। डॉक्टरों की टीम ने कई गांवों में कैंप लगाकर की जांच के दौरान बुखार के 323 मरीज मिले। जबकि डेंगू और मलेरिया के भी तीन-तीन मरीज मिले हैं। सभी मरीजों का इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने मरीजों की हालत सामान्य होने का दावा किया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. राजीव सिंघल ने बताया कि गजरौला के ग्राम खादगूजर व फौदापुर, अमरोहा के ग्राम ताजपुर माफी व मउमय चक, धनौरा के ग्राम शेरपुर शुमाली व बेसेमुस्त, गंगेश्वरी के गांव रहरा, जोया में ग्राम सरकड़ा कमाल, फराजपुरा, अतरासी कलां, रजबपुर और हसनपुर के गांव बेगपुर मुंडा में स्वास्थ्य कैंप लगाए गए। यहां 944 रोगियों की जांच की गई। जिसमें 323 बुखार के मरीज पाए गए। जांच में जोया के फराजपुरा में दो और रजबपुर में एक मरीज को डेंगू की पुष्टि हुई। रहरा में मलेरिया के तीन रोगी मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि वर्तमान में जिला संयुक्त चिकित्सालय अमरोहा में 5, निजी अस्पताल सिद्धी विनायक में 2, पेनासिया अस्पताल में 3, कलावती चिल्डन नर्सिंग होम गजरौला में 2 डेंगू के मरीज भर्ती हैं। जिनका समुचित उपचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

सभी बुखार से ग्रस्त मरीजों के गांवों में लार्वा साइडल और फॉगिंग का कार्य कराया जा रहा है। निजी व सरकारी अस्पतालों में डेंगू ग्रस्त रोगियों की समुचित देखभाल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राजीव सिंघल, सीएमओ, अमरोहा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed