फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three divorces given to the married woman after six months of marriage

शादी के छह माह बाद विवाहिता को दिया तीन तलाक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 01:13 AM IST
विज्ञापन
Three divorces given to the married woman after six months of marriage
ससुराल वालों ने विवाहिता को दहेज के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। विरोध करने पर मारपीट की। पति ने महिला को तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। विवाहिता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

डिडौली कोतवाली क्षेत्र के पायती कलां गांव निवासी नबी हसन ने अपनी बेटी आसमा की शादी 6 माह पहले संभल जनपद के कमालपुर निवासी शबाबुल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ससुराल वाले आसमा को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे थे। विरोध करने पर मारपीट करते थे। इस संबंध में कई बार पंचायत हुई और विवाद को निपटा दिया गया था। हालांकि 19 फरवरी को फिर दहेज के लिए प्रताड़ित किया। आरोप है कि महिला के पति शबाबुल ने अपने परिजनों के उकसाने पर मारपीट की और तीन तलाक देकर रिश्ता तोड़ लिया। थानाध्यक्ष सुनील मलिक ने बताया कि आसमा के पिता की तहरीर पर शबाबुल, आस मोहम्मद, अकबर, मुनासिब, आलम जहां, सवादेकीन, अब्दुल कादिर और नदीम अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed