फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   three died in accident

सड़क हादसों में मजदूर सहित तीन की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
three died in accident
अमरोहा। जिले में चौदह घंटे में अलग-अगल थानाक्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। इन हादसों में मजदूर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो घटनाओं में परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। जबकि एक घटना में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में जान गंवाने वाले आमदपुर, रजबपुर और सैदनगली कस्बे के रहने वाले थे। ये घटनाएं मैनाठेर थानाक्षेत्र तहारपुर, रजबपुर थानाक्षेत्र के शकरपुर चौराहे और नखासा थाना के गैलुवा गांव के पास हुई। इन मौतों से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मजदूर की मौत, साथी गंभीर
सैदनगली। मजदूरी करके घर लौट रहे बाइक सवार मजदूरों को टैंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सैदनगली कस्बा निवासी आसिफ (19) पुत्र छोटे और वसीम पुत्र नूर मजदूरी करते हैं। गुरूवार को दोनों बहजोई कस्बे में ट्रैक्टर ट्राली में लकड़ी भरने के लिए थे। ट्रैक्टर ट्राली भरकर वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अभी उनकी बाइक नखासा थाना के गैलुवा गांव के सामने पहुंची थी। तभी सामने से आ रहे टैंपो ने टक्कर मार दी। हादसे में आसिफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका साथी वसीम गंभीर रूप से घायल हो गया। नखासा पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चालक टैंपो छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया है। परिजनों ने देर रात तक तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल अधेड़ को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
रजबपुर। नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर पुलिस कार्रवाई के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
यह हादसा बुधवार की रात करीब दस बजे हुआ। रजबपुर निवासी जोनी (57) पुत्र प्यारे शकरपुर रोड स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे। वह पैदल थे, अभी वह शकरपुर चौराहे पर पहुचे थे, तभी दिल्ली दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। संतुष्टि के लिए परिजन उसे लेकर चिकित्सक के यहां पहुंचे। जहां उन्हें मृत कर दिया गया। परिजनों ने बगैैर पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है।
ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
ढबारसी। घर से ससुराल के लिए निकले युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कार्रवाई के शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है। यह घटना बुधवार देर शाम की है।

आदमपुर में छोटे सैफी का परिवार रहता है। उनके बेटे मोहम्मद आरिफ की ससुराल मुरादाबाद में है। बुधवार की शाम वह बाइक से ससुराल जा रहा था। अभी वह मैनाठेर थानाक्षेत्र तहारपुर के निकट पहुंचा था। तभी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मोहम्मद आरिफ की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की भीड़ जाम हो गई। राहगीरों ने उसके फोन में से नंबर निकाल कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंचे। बगैर पुलिस कार्रवाई के शव को घर ले आए। जहां शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया है। पत्नी अफसाना और दो बच्चों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed