फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   thousands of pilgrims drip in ganga at brijghat

माघ पूर्णिमा : बृजघाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने किया गंगा में स्नान

Thu, 01 Feb 2018 12:59 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला। 
ब्यूरो अमर उजाला /गजरौला।  Updated Thu, 01 Feb 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
thousands of pilgrims drip in ganga at brijghat
माघ पूर्णिमा पर ब्रजघाट गंगा में स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु। - फोटो : अमर उजाला
माघ पूर्णिमा के पावन अवसर पर बृजघाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। स्नान के लिए दूर-दराज जनपदों के श्रद्धालु मंगलवार मध्यरात्रि से ही बृजघाट पहुंचना शुरू हो गए थे। श्रद्धालुओं ने सूर्य की लालिमा के साथ ही गंगा में डुबकी लगाई। इसके बाद गरीब निराश्रितों को अन्न, वस्त्र दान कर पुण्य कमाने का सिलसिला शुरू हुआ। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के मद्देनजर जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा। 
विज्ञापन

माघ माह में गंगा स्नान का काफी महत्व होता है। इस माह की पूर्णिमा पर यह महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। माघ पूर्णिमा पर बृजघाट गंगा में स्नान को हर साल भारी तादाद में श्रद्धालु उमड़ते हैं। इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान का पुण्य लाभ कमाया। गंगा में स्नान के लिए मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, संभल, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान सहित पश्चिमी प्रदेश के दूरस्थ जनपदों से श्रद्धालु स्नान के लिए उमड़ते हैं। स्नान के लिए मंगलवार मध्यरात्रि से ही बृजघाट में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बुधवार भोर के चार बजे तक गंगा घाट खचाखच भर गया। सूर्य को अर्ध्य देकर श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान के बाद गरीब-निराश्रितों को भोजन-वस्त्र दान किया। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रही। इसके अलावा तिगरी गंगा धाम पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed