फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Thousands of devotees take a holy dip in the Ganges on Kartik Amavasya

कार्तिक अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Thousands of devotees take a holy dip in the Ganges on Kartik Amavasya
गजरौला। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगाधाम तिगरी और ब्रजघाट में स्नान कर पितृों की आत्मा की शांति के लिए वस्त्रों का दान किया। भोर की पहली किरण के साथ गंगा स्नान शुरू हो गया। हर-हर गंगा के उद्घोष के साथ लोगों ने गंगा में डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने पितरों की आत्मा शांति के लिए दान किया। पूजा कर घर-परिवार में सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। धार्मिक कार्यक्रम पूर्ण किए। श्रद्घालुओं के स्नान के चलते ब्रजघाट गंगा पुल पर जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

दीपावली कार्तिक माह की अमावस्या को मनाई जाती है। गुरुवार को अमावस्या थी। इस दिन स्नान करना बेहद पुण्य का काम माना जाता है। लिहाजा दिल्ली, एनसीआर, गाजियाबाद, मेरठ. बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, अमरोहा, संभल, रामपुर के साथ ही विभिन्न जिलों से श्रद्धालु गंगा में स्नान के लिए आते हैं। ब्रजघाट में तड़के से ही स्नान का सिलसिला आरंभ हो गया था। ब्रजघाट और तिगरी धाम गंगा घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। ब्रजघाट में स्नान के कारण गंगा पुल पर वाहनों की लाइन लग गई। जाम के हालात बने रहे। वाहन रेंग रेंग कर गुजरे। ट्रैफिक को संभालने में पुलिस वालों के पसीने छूट गए। गंगा में स्नान के बाद घर जाकर श्रद्धालुओं ने अमावस्या का पूजन किया। इसके बाद धार्मिक कार्यक्रम किए। थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि हाईवे पर पुलिस ने पहले ही इंतजाम कर लिए थे। लिहाजा हाईवे पर जाम नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed