फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Those remembered by the Mother are truly special... Devotees sway to the devotional song (bhajan)

Amroha News: माता जिनको याद करें, वो लोग निराले होते हैं... भजन पर झूमे श्रद्धालु

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Those remembered by the Mother are truly special... Devotees sway to the devotional song (bhajan)
अमरोहा। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को श्री वासुदेव तीर्थ पर भजन संध्या में श्रद्धालु माता रानी की भक्ति में झूम उठे। चंडीगढ़ के भजन गायक सनी चड्ढा ने ‘माता जिनको याद करें, वो लोग निराले होते हैं’ और ‘प्यारा सजा है तेरा द्वार भवानी’ जैसी भेंटें प्रस्तुत कर माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम रात 11 बजे मां काली की आरती के साथ संपन्न हुआ।
विज्ञापन

इससे पहले मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना, दुर्गा सप्तशती व चंडी पाठ और चंडी यज्ञ हुआ। पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं ने आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। मां चंडी जागरण मंडल हापुड़ के सचिन शर्मा एंड पार्टी ने भजनों के साथ धार्मिक झांकियां प्रस्तुत कीं। सनी चड्ढा की भेंटों पर श्रद्धालु तालियां बजाकर संगत करते रहे और मंदिर परिसर देर रात तक जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में श्री वासुदेव तीर्थ प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवस्वरूप टंडन, शोभा टंडन, लीलाधर अरोड़ा, संजीव डीगढा, सुधांशु शर्मा, कुंज बिहारी अग्रवाल, विमल टंडन और अर्पित माहेश्वरी मौजूद रहे। संचालन अनिल कुमार जग्गा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed