फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   thief,crime,amroha

ग्राम प्रधान और भाई के घर में 30 लाख की चोरी

Tue, 02 May 2017 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Tue, 02 May 2017 01:17 AM IST
विज्ञापन
thief,crime,amroha
चोरी
डिडौली कोतवाली के सरकड़ी अजीज गांव में पांच दिन पहले दो सगे भाइयों के घर हुई नौ लाख की चोरी को लोग भूले नहीं हैं कि रविवार की रात सलामतपुर में दो घरों से 30 लाख की चोरी कर ली।
विज्ञापन


खिड़की की जाली तोड़ कर ग्राम प्रधान के घर दाखिल हुए चोर 600 ग्राम सोना, 78 हजार की नकदी चोरी कर ली। दस मीटर दूर प्रधान के चचेरे भाई के घर से 350 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी और 18 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस गांव में पहुुंची। घटना की जानकारी की। घटना से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

      
 कोतवाली के सलामतपुर गांव निवासी ऊषा देवी ग्राम प्रधान हैं। रविवार की रात ऊषा देवी बरामदे में सो रही थीं। इनके पति कुशलपाल सिंह कमरे में सो रहे थे, वहीं धनौरा निवासी भांजा विशाल दूसरे कमरे में सो रहा था। किसी समय चोर घर में लगी खिड़की की जाली तोड़ कर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। कमरों में रखीं तीन सेफों के लॉक तोड़ डाले। अलग-अलग सेफ में रखा 600 ग्राम सोना, 78 हजार रुपये की नकदी समेट ली तथा फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर में सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी। इसके बाद चोरों ने इससे दस मीटर की दूरी पर कुशलपाल सिंह के चचेरे भाई तेजपाल सिंह के घर को निशाना बनाया। यहां पर चोर जीने के रास्ते अंदर घर में दाखिल हुए।

चोरों ने घर की सेफ के ताले तोड़ कर 350 ग्राम सोना व 250 ग्राम चांदी तथा 18 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। घर में तेजपाल सिंह की बेटी के जेवर भी ले गए। दोनों घरों से चोर 30 लाख से अधिक की संपत्ति समेट कर ले गए, मगर दोनों परिवारों को चोरी की जानकारी नहीं हुई। सुबह जागने पर ग्राम प्रधान ऊषा देवी ने घर की खिड़की की जाली टूटी देखी तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। फिर तो गांव में चोरी की खबर फैल गई। 


सूचना पाकर कोतवाली पुलिस गांव में पहुंची। घटना की जानकारी की। दो घरों में 30 लाख से अधिक की चोरी से लोगों में दहशत है। कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार शर्मा का कहना है कि चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की सुरागकशी की जा रही है। जल्दी ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed