फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There will be no shortage of buses on Holi, there will be an increase in rounds on local routes

होली पर नहीं होगी बसों की किल्लत, लोकल रूटों पर बढ़ेंगे चक्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
There will be no shortage of buses on Holi, there will be an increase in rounds on local routes
रोडवेज प्रबंधन ने होली पर मुसाफिरों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। रोडवेज अफसरों ने दावा किया है कि त्योहार पर मुसाफिरों को बसों की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जिन मार्गों पर यात्रियों का अधिक फ्लो है, उन मार्गों पर बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे।
विज्ञापन

होली, दीवाली, भैया दूज आदि त्योहार का परिवहन निगम को इंतजार रहता है, क्योंकि ये ही त्योहार डिपो और निगम की आय के स्त्रोत है। इन त्योहारों पर निगम की अच्छी आय होती है। इस बार होली का पर्व 17 और 18 मार्च को है। इससे पहले गैर राज्यों व जनपदों से हजारों लोग घर लौटते हैं। लेकिन पिछले डेढ़ माह से निगम की 32 बसें चुनाव ड्यूटी में लगी होने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। चुनाव से बसों के लौटने के बाद निगम का पूरा ध्यान होली पर्व को लेकर है। होली पर्व पर सभी डिपो से सभी मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। मुरादाबाद, मेरठ, लखनऊ, आगरा, दिल्ली, हरिद्वार, देहरादून आदि लंबी दूरी के मार्गों पर डिपों की बसें दौड़ेंगी ही। साथ ही लोकल मार्गों पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

होली पर्व पर अतिरिक्त बसें चलाने और संचालन की कार्ययोजना बना ली गई है। दूरी के मांगों पर बसें दौड़ेंगी ही साथ ही, साथ ही रूटों पर बसों के चक्कर बढ़ाए जाएंगे। होली पर्व पर चालक, परिचालक और वर्कशॉप कर्मचारियों की लिए भी प्रोत्साहन योजना चलाई जाएगी। यात्रियों की सहूलियत का पूरा ध्यान रखा जाएगा। आरके जौहरी, एआरएम रोडवेज बस डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed