फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There will be a survey in Joya for the Ban River, notices will be given on encroachments

Amroha News: बान नदी के लिए जोया में भी होगा सर्वे, कब्जों पर देंगे नोटिस

Mon, 03 Feb 2025 11:51 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 03 Feb 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
There will be a survey in Joya for the Ban River, notices will be given on encroachments
अमरोहा के एक गांव में बान नदी के बीच से गुजरती चकरोड़। संवाद - फोटो : स्रोत-आयोजक
अमरोहा। बान को पुराने अस्तित्व में लौटने के लिए प्रशासन की तैयारियां तेजी से चल रही है। पिछले दिनों पंचायत सहायकों की ओर से हुए सर्वे में कई जगह खेती होती मिली थी। अब जोया क्षेत्र के पांच गांवों में सर्वे होना बाकी है। एक-दो दिन में यहां भी सर्वे होने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई शुरू हो जाएगी। अधिकारियों की मानें तो जिन-जिन किसानों ने नदी पर फसल की बोवाई कर रखी है, उन्हें नोटिस भेजा जाएगा।
विज्ञापन

जिले में बान नदी का स्वरूप पिछले कुछ सालों में पूरी तरह बदल गया है। नौगांवा सादात क्षेत्र में बान नदी बिजनौर जिले की सीमा से प्रवेश करती है और अमरोहा देहात और जोया क्षेत्र के गांवों से होकर निकलती है। इसकी दूरी करीब 47 किलोमीटर है, लेकिन यह सब कागजों में ही नजर आता है। जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से बान नदी को पुनर्जीवित करने के लिए अभियान चलाया गया। इसके बाद सामने आया कि कई जगह बान नदी की जमीन पर कब्जा है और किसानों ने फसल की बोवाई भी कर रखी है। जबकि, कई जगह सफाई के अभाव में झाड़ियां उगी हैं। सीडीओ के निर्देश पर जहां पंचायत सहायकों ने अमरोहा ब्लॉक क्षेत्र में नदी की जमीन का सर्वे किया, वहीं डीएम निधि गुप्ता वत्स ने भी नदी का मुआयना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एसडीएम व बीडीओ को जल्द से जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं, अमरोहा के बाद जोया के गांवों में सर्वे पूरा कराने के लिए कहा। जोया ब्लॉक के पांच गांवों से भी नदी निकलती है। वहां की स्थिति जानने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। सर्वे पूरा होने के बाद चिह्नित भूमि पर हो रही खेती को लेकर संबंधित किसानों को नोटिस भेज जाएगा।

- अमरोहा ब्लॉक क्षेत्र में नदी को लेकर सर्वे रिपोर्ट मिल गई है। जबकि, जोया क्षेत्र में सर्वे एक दो दिन पूरा हो जाएगा। दोनों जगह की रिपोर्ट मिलने के बाद पहले तो उन किसानों को नोटिस भेजा जाएगा, जिन्होंने नदी की जमीन में खेती कर रखी है। उसके बाद नहर की खोदाई शुरू करा दी जाएगी। - निधि गुप्ता वत्स, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article