फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was mourning for chains in the ajakhanas

Amroha News: वक्ते अस्र कर्बला से आ रही थी ये सदा, ऐ हुसैन मरहबा...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
There was mourning for chains in the ajakhanas
अमरोहा। आठ मोहर्रम का मातमी जुलूस अजाखाना चांद सूरज से बरामद किया गया। गमे हुसैन में कई अजाखानों में अंजुमन अब्बासिया ने जंजीर का मातम बरपा कर खुद को लहूलुहान कर लिया। उलेमाओं ने वाक्या-ए-कर्बला बयां किया। फिजा में देर रात या हुसैन-या हुसैन की सदाएं गूंजती रहीं।
विज्ञापन

सोमवार को आठ मोहर्रम की शुरुआत मोहल्ला काजीजादा स्थित अजाखाना चांद सूरज से हुसैनी काफिले से सुबह साढ़े आठ बजे हुई। सफदर रजा व हमनवा ने मरसिया..जब चले यसरिब से सिब्ते मुस्तफा सूए ईराक पढ़ा। जुलूस में सबसे आगे ऊंटों का काफिला था। इसके बाद रोशन चौकियां और अराईश थी। पीछे हुसैनी बाजे के साथ लगभग पचास जोड़ी अलम चल रहे थे। जुलूस में शामिल अजादार या हुसैन या हुसैन की सदाएं बुलंद करते हुए चल रहे थे। अजाखाना दानिशमंदान पहुंचने पर अजादारों ने जंजीर का मातम कर खुद लहूलुहान कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद जुलूस के दौरान अजाखाना बगला, शफातपोता, गुजरी, दरबारे कलां, सट्टी व हक्कानी में जंजीरों से मातम बरपा किया। पूर्व चेयरमैन अतुल कुमार जैन भी गमे हुसैन में शरीक हुए। व्यापार संगठन ने पदाधिकारियों ने कोट चौराहे पर जुलूस में शामिल अजादारों को शरबत पिलाया। देर रात तक अजाखानों में मजलिसों का दौर चला। उलेमाओं ने वाक्या-ए-कर्बला बयां किया। जिसे सुनकर अजादारों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed