फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was a lot of shopping in the markets before Eid

ईद से पहले बाजारों में जमकर हुई खरीदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
There was a lot of shopping in the markets before Eid
ईद-उल-फितर में एक या दो दिन ही बाकी हैं। ऐसे में घर-घर में ईद की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। ई से पहले बाजारों में ईद की रौनक नजर आ रही है। बाजार की हर दुकान पर ग्राहकों की लाइन लगी है। रोजमर्रा के सामानों की कीमतों पर महंगाई की मार पड़ी है। लेकिन महंगाई पर आस्था भारी पड़ रही है। इसलिए बाजार में खरीदारों की भीड़ कम नहीं दिख रही। कपड़ा और सौंदर्य प्रसाधन की दुकानों पर भीड़ देखी गई।
विज्ञापन

इसलाम में ईद के त्योहार की बहुत अहमियत है। इस महीने में 29 या 30 रोजे रखे जाते हैं। इसे बरकतों का महीना कहा गया है। धर्म के मानने वालों का कहना है कि रमजान में जो एक रुपये खर्च करता है, अल्लाह उसको सत्तर गुना देता है। अधिक सवाब मिलने की वजह से माह रमजान में लोग खुलकर खर्च करते हैं। शनिवार को कपडे़, जूते, इतर आदि सामानों की खरीददारी करते दिखाईं दिए। सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानों पर महिलाओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी गईहै। दुकानदारों का कहना भले ही महंगाई बढ़ी है, लेकिन उसके बावजूद लोग जमकर ईद की खरीददारी कर रहे हैं। दुकानदार इकबाल, नानक और जितेंद्र सिंह का कहना है कि पिछली साल की अपेक्षा इस बार खरीददारी ज्यादा हो रही है। हालांकि महंगाई की वजह से लोग बच्चों और अपने लिये जरूरत के मुताबिक ही सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed