फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   There was a fight in the wedding procession, the groom left in anger

Amroha News: डीजे पर डांस को लेकर घराती-बरातियों में मारपीट, नाराज होकर चला गया दूल्हा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
There was a fight in the wedding procession, the groom left in anger
हसनपुर। डीजे पर डांस को लेकर घराती-बरातियों में मारपीट हो गई। इसके बाद दूल्हा नाराज होकर चला गया। मारपीट में एक बराती घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सोमवार को गजरौला थाना क्षेत्र के गांव खुंगावली से एक बरात हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव कालका वाली डगरोली में गई थी। शाम करीब 4:00 बजे बरात चढ़त हो रही थी। इस दौरान डीजे पर डांस को लेकर बरात में आए युवकों और ग्रामीणों में मारपीट शुरू हो गई। बताते हैं कि कुछ युवक दूल्हे के साथ भी मारपीट करना चाहते थे, इस दौरान दूल्हा नाराज होकर अपने रिश्तेदारों के साथ अपने घर चला गया। मारपीट में एक बराती भी घायल हुआ है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। उधर, नाराज दूल्हे को राजी करने के लिए कुछ लोग उसके गांव चले गए। दूल्हे के चले जाने के बाद लड़की पक्ष के लोगों के हाथपैर फूल गए। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उधर गांव करनखाल में मढ़े की दावत में चल रहे डीजे पर डांस को लेकर हुई मारपीट में विपिन कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

कोठरी के ताले तोड़कर जनरेटर चोरी
हसनपुर। नगर में बाहरी छोर पर हो रही प्लाटिंग की कोठरी के ताले तोड़कर जनरेटर चोरी कर लिया गया। बताते हैं कि नवनिर्मित तहसील गांव करनपुर माफी के नजदीक प्लाटिंग चल रही है। वहीं पर नगर निवासी गोपाल अग्रवाल की दुकान का निर्माण हो रहा है। बराबर में एक कोठरी बनी हुई है। जिसमें जनरेटर रखा हुआ था। रविवार की रात को ताले तोड़कर जनरेटर चोरी कर लिया गया। संवाद
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed