फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft of goods worth Rs 15 lakh including cash and jewelery by breaking the locks in the closed house

बंद घर में ताले तोड़कर नकदी-जेवरात समेत 15 लाख रुपये का समान की चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:35 AM IST
विज्ञापन
Theft of goods worth Rs 15 lakh including cash and jewelery by breaking the locks in the closed house
बंद घर के ताले तोड़कर बेखौफ चोरों ने नकदी-जेवरात समेत पंद्रह लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया। घर के सदस्यों को घटना की जानकारी बुधवार की सुबह लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित परिवार ने तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

ये घटना नौगांवा सादात के मोहल्ला शाहफरीद की है। यहां पर स्वर्गीय शहंशाह हैदर का परिवार रहता है। उनके परिवार में पत्नी इशरत जहां और दो बेटे हैं। दोनों बेटे हसन अब्बास और मोहम्मद अब्बास सऊदी अरब के दामाम शहर में सब्जी का कारोबार करते हैं। दोनों भाइयों के घर करीब में ही हैं। दोनों की पत्नी और मां घर पर ही रहती हैं। इशरत जहां अपने छोटे बेटे मोहम्मद अब्बास की पत्नी अफसिया के साथ रहती हैं, लेकिन अफसिया के पिता की तबीयत खराब होने के कारण वह अपने मायके चली गई थी। घर में अकेली होने के कारण इशरत जहां मंगलवार की रात अपने बड़े बेटे हसन अब्बास की पत्नी जियाबतूल के घर सोने चली गईं, लेकिन रात में किसी समय चोरों ने मोहम्मद अब्बास के घर को निशाना बना लिया। बंद कर के ताले तोड़कर चोरों ने ढाई लाख रुपये की नकदी, 13 तोला सोना और चांदी व अन्य सामान चोरी कर भाग गए। घटना की जानकारी बुधवार सुबह इशरत जहां के घर पहुंचने पर हुई। घर का सभी सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घटना से परिवार के होश उड़ गए। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों का कहना है कि उनका करीब 15 लाख का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल की। पीड़िता इशरत जहां ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed