फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft of a bag full of money kept on the counter of the shop

दुकान के काउंटर पर रखा रुपयों से भरा बैग चोरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Theft of a bag full of money kept on the counter of the shop
चोर ने परचून की दुकान के काउंटर पर रखा रुपयों से भरा बैग चोरी कर लिया। यही नहीं इस चोर ने बैग में रखे 75 हजार रुपये निकालकर बैग फेंक दिया। जिसकी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना से कारोबारी के होश उड़ गए। काफी तलाश करने के बाद भी चोर का कोई पता नहीं लग सका है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। चौबीस घंटे बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से व्यापारियों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोतीनगर निवासी चरन सिंह की अतरासी चौराहे पर परचून की दुकान है। वह सोमवार सुबह दुकान खोल कर पूजा-पाठ कर रहे थे। इस दौरान 75 हजार रुपयों से भरा बैग काउंटर रखा था। जिसमें बैंक की पासबुक और जरूरी दस्तावेज भी थे। तभी एक चोर बैग चोरी कर भाग गया। इससे पहले कारोबारी कुछ समझ पाते चोर रफूचक्कर हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी चोर हत्थे नहीं चढ़ा। इसके थोड़ी देर बाद कल्याणपुरा रोड पर स्थित कॉटन वेस्ट कारोबारी ने उन्हें बैग पड़े होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही दुकानदार मौके पर पहुंच गए और अपने बैग को पहचान कर कब्जे में ले लिया। तलाशी के दौरान देखा कि बैग से 75 हजार रुपये गायब थे। जबकि बैंक की पासबुक समय सभी दस्तावेज सुरक्षित मिल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

स्थानीय कॉटन वेस्ट कारखानों की इकाइयों पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें एक व्यक्ति जिसके सिर पर कैप और मुंह पर मास्क लगा हुआ था, वह रुपये निकालकर बैग फेंकता हुआ दिखाई दिया। जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया, लेकिन घटना के 48 घंटे बाद में कोई कार्रवाई नहीं होने पर व्यापारियों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि शहर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस एक भी घटना खुलासा नहीं कर रही। व्यापारियों ने जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed