{"_id":"619be6aaf5477e26a35e601d","slug":"theft-in-office-of-sadar-talsildar-jpnagar-news-mbd4102905167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर तहसीलदार के कार्यालय से नगदी चोरी, अभिलेख तितर-बितर मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर तहसीलदार के कार्यालय से नगदी चोरी, अभिलेख तितर-बितर मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। बेखौफ चोरों ने रविवार को छत पर लगी चिमनी को तोड़ कर सदर तहसीलदार के कार्यालय के भीतर घुसकर अलमारी में रखी दस हजार की नकदी चोरी कर ली। कार्यालय में रखे अभिलेखों को तितर-बितर कर दिया। घटना की जानकारी सोमवार की सुबह पुलिस को मिली। पुलिस ने मौके का मुआयना कर घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने अज्ञात में चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है।
चोरी की यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित तहसीलदार सदर में तहसीलदार के कार्यालय की है। छुट्टी के चलते रविवार को कार्यालय बंद था। रात में किसी समय चोर तहसीलदार कार्यालय की छत पर लगी चिमनी को तोड़ कर भीतर दाखिल हो गए। इस दौरान कार्यालय में रखी अलमारी की खिड़की को तोड़ लिया और ग्राम समाज से वसूली गई जुर्माना की 10 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। राजस्व संबंधित अभिलेख इधर-उधर फेंक दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर भीतर से दरवाजा खोलकर फरार हो गए। सोमवार सुबह नगर पालिका का सफाई कर्मी वहां पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलते ही तहसीलदार भूपेंद्र सिंह, पेशकार राजीव चौधरी और अन्य कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने भी मौका मुआयना किया। तहसीलदार के पेशकार ने केवल 10 हजार रुपये की नकदी चोरी होने की बात कही है। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।