{"_id":"68c48f57fb555d7d290cfe5e","slug":"theft-in-ancient-devi-temple-incident-caught-on-camera-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-147564-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: प्राचीन देवी मंदिर में चोरी, घटना कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: प्राचीन देवी मंदिर में चोरी, घटना कैमरे में कैद
Sat, 13 Sep 2025 02:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 13 Sep 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर के प्राचीन देवी मंदिर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। बृहस्पतिवार रात चोरों ने देवी मंदिर व राधा-कृष्ण मंदिर में रखे दान पात्र का ताला तोड़कर नकदी चोरी ली। घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना से लोगों में रोष है। उधर, मंदिर के महंत ने पुलिस को तहरीर दी है।
मंदिर के महंत हरिओम त्रिवेदी ने बताया कि वह सवेरे को मंदिर आए तो वहां का सामान अस्त व्यस्त देखकर उनका माथा ठनका। उन्होंने बताया कि देवी मंदिर व राधा-कृष्ण मंदिर के दान पात्र टूटे पड़े थे। उसमें रखी धनराशि गायब थी। मंदिर के दान पात्र तोड़ने की जानकारी मिलने पर श्रद्धालु मौके पर पहुंच गए। महंत ने बताया कि सीसीटीवी में चार लोग दान पात्र के ताले तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। महंत की ओर से थाने में तहरीर दी गई है।