फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft at farmer's house solved; jewellery worth 3.40 lakh recovered

Amroha News: किसान के घर चोरी का खुलासा, 3.40 लाख के आभूषण बरामद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Theft at farmer's house solved; jewellery worth 3.40 lakh recovered
नौगावां सादात। पुलिस ने किसान के घर हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से करीब 3.40 लाख रुपये कीमत के सोने के आभूषण, एक तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ अवधभान भदौरिया ने बताया कि 24 अगस्त की रात गांव खेतापुर जहांगीरपुर निवासी किसान वसरुद्दीन के घर चोरी हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की तो गांव पंजूसराय निवासी बिलाल का नाम सामने आया। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक रजनी द्विवेदी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने धनौरा रोड स्थित खेतापुर के आम के बाग से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से सोने के दो कंगन और दो झुमकी बरामद हुईं। इनकी अनुमानित कीमत 3.40 लाख रुपये बताई गई है। इसके अलावा 315 बोर का तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी मिला। सीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी में बरामदगी संबंधी धाराएं और आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ाकर उसका चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed