फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Theft and sabotage in the upper primary school of Gajraula

गजरौला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरी और तोड़फोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:26 PM IST
विज्ञापन
Theft and sabotage in the upper primary school of Gajraula
गजरौला के उच्च प्राथमिक विद्यालय में तोड़फोड़ की जानकारी देतीं प्रधानाध्यापिका। - फोटो : JPNAGAR
नगर पालिका सामने उच्च प्राथमिक विद्यालय में दीवार कूद कर दाखिल हुए शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की। टोंटी आदि चोरी कर ले गए। सुबह स्कूल खुलने पर चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को घटना की तहरीर दी। स्कूल में पहले भी चोरी और तोड़फोड़ की घटनाएं हो चुकी हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के सामने उच्च प्राथमिक विद्यालय है। प्रधानाध्यापिका रेखा रानी का कहना है कि शुक्रवार की रात दीवार कूद कर शरारती तत्व दाखिल हो गए। शनिवार की सुबह जब वह और अन्य स्टाफ स्कूल आया तो टोंटी, शौचालयों में तोड़फोड़ देख हैरत में रह गए। इसके कमरों में भी कई सामान चोरी हो गए थे और तोड़फोड़ भी की गई थी। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। प्रधानाध्यापिका का आरोप है कि स्कूल में पहले भी तोड़फोड़ की जा चुकी है। एक बार चोरी करते कुछ बच्चे पकड़ भी लिए गए थे, लेकिन उनके परिजनों के माफी मांगने और भविष्य में कोई वारदात को अंजाम न देने की बात लिखकर देने के कारण पुलिस को तहरीर नहीं दी गई थी। मामला रफा दफा हो गया था। इस बार पुलिस को तहरीर दे दी है। थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि चोरी की जानकारी मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed