फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The young man hurt due to the breakup of the relationship

रिश्ता टूटने से आहत युवक ने पूर्व मंगेतर के घर के सामने खाया जहर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
The young man hurt due to the breakup of the relationship
रिश्ता टूटने से आहत युवक ने पूर्व मंगेतर के घर सामने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर गांव में पहुंची पुलिस ने युवक को उपचार के लिए तुरंत गजरौला सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक को रेफर कर दिया गया। युवक पुलिस में भर्ती के लिए तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

मामला रजबपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। पुलिस ने बताया कि पीरगढ़ गांव निवासी युवक अमरोहा में रहकर कोचिंग करता है। वह पुलिस की तैयारी कर रहा है। उसका रिश्ता थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती के साथ हुआ था। रिश्ता तय होने के कुछ दिनों बाद लड़की वालों ने उसके साथ शादी करने से इनकार कर दिया। बकौल पुलिस युवक व उसके परिजनों ने बिचौलिये पर भी दबाव बनाया, लेकिन बात नहीं बनी। लड़की वाले किसी भी शर्त पर उसके साथ शादी को तैयार नहीं हुए। जिससे आहत होकर युवक सोमवार को वह पूर्व मंगेतर गांव में पहुंचा। यहां पर उसने पूर्व मंगेतर घर सामने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत बिगड़ गई। जिससे हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। आनन फानन उसे गजरौला सीएचसी लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

रजबपुर थानाध्यक्ष रमेश चंद्र सहरावत ने पुष्टि करते हुए कहा कि युवक ने दबाव बनाने के लिए जहरीला पदार्थ खाने का नाटक रचा था। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। इस संबंध में कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उधर गांव के लोगों का कहना है कि उसकी हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed