फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The weather changed due to rain with wind

Amroha News: हवा संग हुई बारिश से बदला मौसम का मिजाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2024 06:38 AM IST
विज्ञापन
The weather changed due to rain with wind
अमरोहा। उमस भरी गर्मी के बीच मंगलवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। आसमान में बादल छाने के साथ हवा चलने लगी। इसके कुछ देर बाद झमाझम बारिश हुई। करीब एक घंटा हुई बारिश से लोगों को राहत महसूस हुई। जबकि, एक घंटे की बारिश से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। ऐसे में लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा है। सुबह से लेकर शाम तक उमस लोगों का पसीना छुड़ा रही है। हालांकि, आसमान में बादल छाए रहने के बाद भी उमस कम नहीं हो रही है। मंगलवार सुबह भी कुछ देर के लिए हल्की बारिश हुई, लेकिन उसके बाद उमस में और इजाफा हो गया। शाम को भीषण उमस से लोग परेशान हो रहे थे। करीब छह बजे अचानक मौसम बदल गया। काले बादलों के साथ हवा चलने लगी। कुछ देर बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे उमस से काफी राहत मिली। करीब एक घंटा हुई तेज बारिश से तापमान में भी गिरावट आई। उधर, एक घंटे की बारिश से जलभराव की स्थिति बन गई। शहर में आजाद रोड, बटवाल, नौगजा, बसावन गंज, बिजनौर समेत कई जगह जलभराव हो गया। जिससे वाहन चालकों व राहगीरों को आवागमन में परेशानी हुई। देर शाम तक सड़कों पर जलभराव रहा। रात होने पर लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। वहीं, बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए। धान रोपाई के लिए यह बारिश मुफीद साबित होगी।
विज्ञापन

-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed