फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The water level of Tigri Ganga increased by 19 cm

Amroha News: हरिद्वार से छोड़ा 34 हजार क्यूसेक पानी, तिगरी गंगा का जलस्तर 19 सेमी बढ़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 05:57 AM IST
विज्ञापन
The water level of Tigri Ganga increased by 19 cm
गजरौला। गंगा में हरिद्वार से 34455 और बिजनौर बैराज से 19093 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जल स्तर 19 सेंटीमीटर बढ़ कर 199.00 मीटर हो गया। उफान पर आई गंगा का पानी किनारे की दुकानों, होटल, ढाबों के करीब पहुंच गया है। पुरोहितों व फूल प्रसाद बेचने वाले लोगों की झोपड़ी जलमग्न होने लगी हैं।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के जेई सुभाष चंद्र गहलौत ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह छह बजे हरिद्वार से गंगा में 34455 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। उधर, बिजनौर बैराज से भी 19093 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जेई का कहना है कि हरिद्वार व बिजनौर बैराज से रोजाना पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके चलते तिगरी में गंगा का जल स्तर 19 सेंटीमीटर बढ़ कर गेज 199.00 मीटर हो गया। जबकि एक दिन पूर्व बुधवार को जल स्तर 198.80 मीटर था। उधर इलाके व पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश भी हो रही है। जिसके चलते गंगा का जल स्तर लगातार बढ़ रहा है। गंगा उफान पर है। बाढ़ के पानी ने गंगा किनारे दुकानों, होटल, ढाबों के साथ ही पुरोहितों और फूल प्रसाद बेचने वाले लोगों की झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया है। चाय-पकौड़ी की दुकानों तक पानी पहुंचने लगा है। खादर वासियों को बाढ़ का डर सता रहा है। बीते साल आई बाढ़ ने खादर के क्षेत्र में कहर बरपाया था।
विज्ञापन

जेई का कहना है कि तिगरी में खतरे का निशान 202 मीटर है। जिससे गंगा का जल स्तर काफी दूर है।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed