फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The water left in the Ganges from the Bijnor barrage is causing havoc

बिजनौर बैराज से गंगा में छोड़ा गया पानी मचा रहा तबाही

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 01:24 AM IST
विज्ञापन
The water left in the Ganges from the Bijnor barrage is causing havoc
गजरौला के दारानगर में घरों तक पहुंचा बाढ़ का पानी। - फोटो : JPNAGAR
गजरौला। बिजनौर बैराज से रोजाना गंगा में छोड़ा जा रहा लाखों क्यूसेक पानी तबाही मचा रहा है। खादर के इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। गंगा किनारे और टापू में बसे गांव भी जल मग्न हो गए हैं। हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। बेमौसम बाढ़ के चलते ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ी हुई हैं। प्रशासन भी अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

बाढ़ सीजन 15 अक्तूबर को खत्म होने के बाद 17 अक्तूबर से गंगा में दोबारा पानी बढ़ने लगा। सोमवार को गंगा में 39 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया। साथ ही उसी दिन और एक दिन पहले मूसलाधार बारिश भी हुई थी। जिसके चलते गंगा का जल स्तर 198.75 मीटर से बढ़कर 199.65 मीटर हो गया था। दो दिन में 90 सेंटीमीटर पानी बढ़ जाने से गंगा में उफान आ गया था। इसके बाद मंगलवार को बिजनौर बैराज से एक लाख 20 हजार क्यूसेक और बुधवार को दो लाख 70 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। बृहस्पतिवार को बिजनौर बैराज से गंगा में एक लाख 27 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया। चार दिन में पांच लाख 56 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा दोबारा उफान पर है। जिससे गंगा के टापू में बसे शीशों वाली, ढाकों वाली, दारानगर जलमग्न हो गए हैं।
विज्ञापन

गंगा की दूसरी तरफ बसे लठीरा व फरीदपुर में भी बाढ़ का पानी भर गया है। हजारों एकड़ फसल पानी में डूब गई है। बाढ़ से सबसे अधिक नुकसान धान और उड़द की फसल को हो रहा है। धान पक कर तैयार है। जिन किसानों ने फसल को काट लिया था, लेकिन उठाया नहीं था, उनकी फसल को बाढ़ में बह जाने की आशंका है। उड़द भी पकने के कगार पर है। इसके अलावा गन्ने के लिए भी बाढ़ काफी नुकसान दायक है। दारानगर के सचिन कुमार, मंगत सिंह, लठीरा के प्रधानपति पपेश कुमार का कहना है कि बाढ़ का पानी गांव में भर गया है। इस समय बाढ़ से हर फसल को नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजनौर बैराज से गंगा में एक लाख 27 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया है। गंगा में छोड़ा पानी खेतों में भर गया है। टापू में बसे गांव जलमग्न हो गए हैं। अभी और भी पानी छोड़े जाने की संभावना है -अनवार बहादुर खान, जेई बाढ़ खंड तिगरी

गजरौला क्षेत्र में पानी के बीच से निकलते महिला, पुरुष व बालक।

गजरौला क्षेत्र में पानी के बीच से निकलते महिला, पुरुष व बालक।- फोटो : JPNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed