फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The villagers chased away the team that reached to check electricity

Amroha News: बिजली चेकिंग करने पहुंची टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:52 AM IST
विज्ञापन
The villagers chased away the team that reached to check electricity
रजबपुर (अमरोहा)। क्षेत्र के गांव पीठखेड़ा में शुक्रवार की सुबह बिजली की चोरी पकड़ने पहुंची टीम का ग्रामीणों और किसान यूनियन के पदाधिकारियों खदेड़ दिया। चेकिंग के जमकर विरोध किया। टीम का घेराव करते हुए खूब खरी खोटी सुनाई। शुक्रवार की सुबह दस बजे विजिलेंस की टीम गांव पीठखेड़ा पहुंची। इस दौरान टीम ने कई घरों में लगे हुए मीटर और बिजली के उपकरणों के फोटो लेने शुरू कर दिए। टीम की सूचना मिलते ही गांव वालों समेत किसान नेताओं की मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। जिसके बाद उन्होंने विरोध कराते हुए टीम को घेर लिया। नारेबाजी करनी शुरू कर दी और जमकर खरी खोटी सुनाई। किसानों की भीड़ एकत्रित होने के कारण विजिलेंस टीम बिना कोई कार्रवाई किए ही गाड़ी लेकर मौके से चली गई। इस दौरान भाकियू किसान नेता कृपाल सिंह ने बताया की बिजली का बिल जमा करने के बाद भी विजिलेंस टीम किसानों का लगातार शोषण कर रही है द्य जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। टीम को बंधक बनाकर आंदोलन करने को विवश होंगे। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान मित्तल , प्रदीप, संजीव, शनि, भोपाल सिंह, महेंद्र सिंह, राहुल ,किरण , संजय आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed