फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The temple resonated with the cheers of Bam-Bam Bhole

बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठे मंदिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
The temple resonated with the cheers of Bam-Bam Bhole
The temple resonated with the cheers of Bam-Bam Bhole - फोटो : JPNAGAR
सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों में शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने विधिविधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख शांति की कामना की। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लग गई। बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर गूंज उठे, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया है।
विज्ञापन

सावन के तीसरे सोमवार को मंदिरों और शिवालयों में भगवान भोले शंकर का जलाभिषेक हुआ। मंदिर हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। भक्तों ने प्राचीन श्रीवासुदेव तीर्थ, श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर, चौरासी घंटा मंदिर, कामनाथ महादेव मंदिर, विरासत मंदिर, चामुंडा मंदिर, गजस्थल के प्राचीन शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में गंगा जल और दूध से भगवान भोले का जलाभिषेक किया। कोरोना के चलते कम संख्या में भक्त मंदिर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया। अधिकतर भक्तों ने घरों में पूजा कर परिवार में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सुरक्षा के लिहाजा से सभी मंदिरों पर पुलिस मुस्तैद रही। अब चौथे सोमवार के लिए आठ अगस्त को जलाभिषेक होगा।
विज्ञापन

गजरौला में सावन के तीसरे सोमवार को भोर होते ही मंदिरों में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिवभक्त उमड़ पड़े। चाकीखेड़ा स्थित चाकेश्वर मंदिर, चौबारा के शिव मंदिर, कुमराला स्थित शिव मंदिर नगर के गंगा प्याऊ शिव मंदिर, शिवजी महाराज विराजमान मंदिर बुध बाजार सहित सभी मंदिरों मं शिवभक्तों की कतारें लगी रहीं। भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद विधि विधान से पूजा अर्चना कर घर में सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सावन माह के तीसरे सोमवार को नगर व ग्रामीण क्षेत्र के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने वालों की भीड़ रही। ग्राम तोमड़ा स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर जलाभिषेक के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। गढ़ी मंदिर, आनंद धाम आश्रम, बालाजी धाम, नुक्कड़ शिव मंदिर, राम मंदिर स्थित शिवालयों में भी सावन के सोमवार पर श्रद्धालुओं ने बाबा को जल चढ़ाया। भाजपा विधायक राजीव तरारा ने आनंद धाम आश्रम स्थित शिवालय पर भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया। इस मौके पर राजीव अग्रवाल, विजय अग्रवाल, प्रदीप सिंहल, राजू बादशाह, अशोक सैनी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed