फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The sun did not shine for three days, the weather turned cold, people shivered

तीन दिन से नहीं खिली धूप, मौसम हुआ सर्द, लोगों की छूटी कंपकंपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
The sun did not shine for three days, the weather turned cold, people shivered
बर्फीली हवाओं से मौसम सर्द हो गया है। पल-पल रंग बदल रहे मौसम ने किसानों की धड़कने बढ़ा दी हैं। कुछ दिनों पहले सर्दी कम होती नजर आ रही थी कि इधर पहाड़ों पर बर्फबारी और बर्फीली हवाओं ने मैदानी इलाके पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। सुबह-शाम कड़ाके की ठंड से गलन फैल रही है। आगामी चार दिन कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

पिछले तीन से जिले में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। कभी-कभी सूर्यदेव बादलों के बीच अठखेलियां करते जरूर दिख रहे हैं। रविवार को कोहरे और बर्फीली हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। दिन में धूप नहीं खिली। रात में तो लोग ठिठुरते रहे। हाथ-पांव सुन्न पड़ने से जीना दुश्वार हो गया। अवकाश के चलते घरों में कैद रहे। शाम होते-होते फिर से सर्दी बढ़ने लगी, आधी रात तक ठंड पूरे चरम पर पहुंच गई। जिला कृषि अधिकारी राजवी कुमार ने बताया कि रविवार का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकार्ड किया गया। अगले चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इस मौसम में आलू व अन्य सब्जी की फसल को रोग लगने की संभावना है। हालांकि यह मौसम गेहूं की फसल के लिए नुकसान दायक नहीं हैं।
विज्ञापन

मौसम के बदले मिजाज ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों का कहना है कि इन दिनों बारिश हुई तो नुकसान के सिवाय कोई लाभ नहीं होगा। बारिश के साथ तेज हवा चलेगी। इससे सरसों की फसल गिर जाएगी। आलू, मटर समेत अन्य फसलों को बारिश से नुकसान होगा। बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का खतरा बना रहता है। बारिश न हो तो अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed