फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The star shone in the churches...the Savior came in the manger...

Amroha News: चर्चों में चमका तारा.. चरनी में आया तारनहार...

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 01:53 AM IST
विज्ञापन
The star shone in the churches...the Savior came in the manger...
अमरोहा। जैसे ही आधी रात के समय घड़ी की सुइयां एक हुईं, मसीही समुदाय खुशियों में छा गईं। रविवार रात बारह बजते ही गिरजाघरों के घंटे बजने लगे, चारों ओर मेरी क्रिसमस गूंज उठा। बच्चों की टोलियां दोस्तों संग मस्ती में डूबी दिखीं, तो युवा प्रभु के आगमन की खुशियां मनाते दिखे। बिजली के झालरों से सजा गिरजाघर ऐसा लगा मानो आसमान से तारे जमीन पर उतर आए हों। वहीं, घरों में अलग ही नजारा देखने को मिला, मसीही लोगों ने आधी रात में केक काटकर एक दूसरे को मेरी क्रिसमस की बधाई दी।
विज्ञापन

प्रभु यीशु के जन्मदिवस को लेकर दिनभर नगर का मैथोडिस्ट चर्च पर जोर शोर से तैयारियां चलती रहीं। चर्चों को रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था। प्रभु यीशु के जन्म की भव्य झांकियां सजाई गईं। गुब्बारे और रंग बिरंगी झालरों से सजे क्रिसमस ट्री ने मनमोह लिया। समाज के लोगों ने मध्यरात्रि होते ही आतिशबाजी कर प्रभु यीशु की पैदाइश का जश्न मनाया। लोगों ने चर्चों में चमका तारा, चरनी में आया तारनहार गाया। मेरी क्रिसमस बोलकर बधाइयां दीं और केक काटे गए। सोमवार को (आज) सुबह चर्चा में विशेष प्रार्थना होगी। साथ ही धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। शहर के बड़ा बाजार स्थित मैथोडिस्ट चर्च को भव्य रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन

-----------------
प्रभु यीशु का जन्म होते ही हुई आतिशबाजी
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर नगर का मैथोडिस्ट चर्च रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। गुलाब के फूलों से भी प्रभु यीशु और क्राॅस निशान को सजाया गया है। मध्यरात्रि यीशु का जन्म हुआ। समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने चर्च में आतिशबाजी छोड़कर खुशियां मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
सोशल मीडिया पर दी क्रिसमस की बधाई
सोशल मीडिया पर रात के 12 बजते ही क्रिसमस बधाई के संदेशों का तांता लग गया। लोगों ने अपने मित्रों और संबंधियों को फेसबुक, व्हाट्सएप के जरिए प्रभु यीशु के जन्म की बधाइयां दीं।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed