फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The son had killed the gardener of the sugar mill by attacking him with a shovel, the accused arrested

Amroha News: बेटे ने फावड़े से हमला कर की थी चीनी मिल के माली की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 05 Nov 2024 03:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Tue, 05 Nov 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
The son had killed the gardener of the sugar mill by attacking him with a shovel, the accused arrested
रहरा (अमरोहा)। गांव चंदनपुर खादर में चीनी मिल के माली छोटे सिंह की हत्या उसके ही छाेटे बेटे ने फावड़े से हमला कर की थी। पुलिस के मुताबिक माली अपने बेटे की आवारागर्दी से परेशान थे। डांटते भी थे, इसी वजह से बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोप को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त फावड़ा भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव चंदनपुर खादर में छोटे सिंह (50) परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे व एक बेटी है। छोटे सिंह त्रिवेणी शुगर मिल चंदनपुर में माली थे। रविवार की शाम करीब सात बजे खाना खाने के बाद छोटे सिंह चारपाई पर आराम कर रहे थे। उस समय घर पर कोई अन्य सदस्य नहीं था। इसी बीच छोटे सिंह की गर्दन व चेहरे के पास धारदार हथियार के हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा था। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि मृतक माली के बड़े बेटे अंकित की तहरीर पर छोटे बेटे अभिषेक के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हत्या के बाद अंकित ने अभिषेक को घर से बाहर निकलते हुए देखा था।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि अभिषेक आवारा किस्म का लड़का है। वह हर समय नशे में रहता है। मारपीट करता रहता है। गांव में कई लोगों के साथ वह मारपीट कर चुका है। पहले भी मामूली बात पर अपने पिता पर हाथ उठा चुका था। छोटे सिंह अपने बेटे की आवारागर्दी को लेकर चिंतित रहते थे। वह अक्सर अभिषेक को ये सब छोड़ने के लिए समझाते रहते थे। इसी से खफा होकर अभिषेक ने फावड़े से हमला कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने आलाकत्ल बरामद कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चोरी समेत दो मामले दर्ज हैं अभिषेक पर
हसनपुर। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि पिता की हत्या करने वाला अभिषेक का व्यवहार ठीक नहीं है। उसके खिलाफ मारपीट व चोरी के दो मामले पहले से ही रहरा थाने में दर्ज हैं। वह चोरी के मामले में जेल जा चुका है।
------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed