{"_id":"66889462796e0388b10a8d94","slug":"the-soldiers-aunt-who-went-to-the-satsang-also-died-his-mother-was-found-two-days-later-gajraula-news-c-284-1-smbd1015-121522-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: सत्संग में गई सिपाही की बुआ की भी हुई मौत, मां दो दिन बाद मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: सत्संग में गई सिपाही की बुआ की भी हुई मौत, मां दो दिन बाद मिलीं
विज्ञापन
गजरौला। थाने में तैनात सिपाही की बुआ हाथरस में नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के सत्संग में मची भगदड़ में मारी गई। उसकी मां दो दिन बाद मिलीं। जानकारी होने पर सिपाही ने थाने से छुट्टी लेकर घर रवाना हो गया।
सिपाही पंकज कुमार मूलरूप से हाथरस के रहने वाले हैं। उनका परिवार, रिश्तेदार और परिचित नारायण साकार विश्व हरि भोले बाबा के अनुयायी हैं। जो साप्ताहिक सत्संग में जाते रहते थे। सिपाही की बुआ व मां दो जुलाई को हुए सत्संग में गई थीं। दोपहर डेढ़ बजे हादसा हो गया। इस हादसे का शिकार सिपाही की मां व बुआ भी हो गईं। बीते बृहस्पतिवार की दोपहर सिपाही पर परिजनों का फोन आया कि उनकी बुआ सत्संग में हुए हादसे में मारी गईं। मां भी गुम हो गई थीं, लेकिन वह मिल गई हैं। इस समय उनकी हालत में सुधार है। वह भीड़ की भगदड़ में दबकर घायल हो गईं।
जानकारी होने पर सिपाही ने इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह को पूरा प्रकरण बताया। जिसके बाद सिपाही छुट्टी लेकर घर चले गए।