फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The service road of the highway was cut off near Osita Jagdevpur due to rain

Amroha News: बारिश से ओसीता जगदेवपुर के पास कटी हाईवे की सर्विस रोड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
The service road of the highway was cut off near Osita Jagdevpur due to rain
गजरौला। बारिश के पानी से ओसीता जगदेवपुर के निकट हाईवे किनारे की सर्विस रोड व उसे जोड़ने वाली सड़क कट रही है। सर्विस रोड के बराबर लगाए गए लोहे के एंगिल धंसने लगे हैं। आगे भी लगातार मूसलाधार बारिश हुई तो कटान और ज्यादा हो सकता है। इससे ग्रामीणों का आवागमन बंद हो सकता है।
विज्ञापन


मोहम्मदाबाद गांव के उत्तरी छोर के सामने हाईवे पर अंडरपास बनाया गया है। दूसरी तरफ यह ओसीता जगदेवपुर गांव को जोड़ता है। अंडरपास की मांग ग्रामीण दशकों से कर रहे थे। इस अंडरपास के कारण हादसों में कमी आएगी। हाईवे से बिजनौर, धनौरा, बछरायूं व धनौरा क्षेत्र के गांवों को आने व जाने के लिए गजरौला का चक्कर लगाना नहीं पड़ेगा। दूरी घट गई है। अंडरपास के बराबर में ही हाईवे की सर्विस रोड बना दी गई है।
विज्ञापन

कई दिन से हो रही बारिश से सर्विस रोड और उसे जोड़ने वाली सड़क काफी कट गई है। कई जगह गहरे-गहरे नालीनुमा गड्ढे बन गए हैं। सर्सिव रोड के बराबर में लगाए गए लोहे के एंगिल भी धंसने लगे हैं। मूसलाधार बारिश आगे भी होती रही तो सर्विस रोड व उसे जोड़ने वाली सड़क और भी कट सकती है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन बंद हो सकता है। ग्रामीणों ने सर्विस रोड व उसे जोड़ने वाली सड़क कट जाने की सूचना फोन कर हाईवे चौड़ीकरण कंपनी को दे दी। कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी का कहना है कि जानकारी मिली है। कटान को रोकने का इंतजाम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed