Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The rally of Kanwariyas started rising, everywhere the echo of Bam-Bam Bhole

अमरोहा: उमड़ने लगा कांवड़ियों का रैला, हर तरफ बम-बम भोले की गूंज

Thu, 16 Feb 2023 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Thu, 16 Feb 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
The rally of Kanwariyas started rising, everywhere the echo of Bam-Bam Bhole
अमरोहा/हसनपुर। जिले में कांवड़ियों का सैलाब उमड़ने लगा है। हाईवे से लेकर जिले के तमाम मार्गों पर कांवड़ियों का रेला दिखाई दे रहा है। बाइक और अन्य वाहनों पर भोले के हाथों में तिरंगा लेकर बम बम भोले का जयघोष करते हुए अपनी मंजिल की ओर बढ़ते जा रहे हैं। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या देखते हुए पुलिस प्रशासन ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर सख्त पहरा बैठा दिया है।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि 18 फरवरी को है। ऐसे में हरिद्वार से कांवड़ और गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की चारों तरफ से भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को कांवड़ियों की संख्या अधिक देखी गई। जगह-जगह लगे भंडारा स्थलों पर शिवभक्तों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

दिनभर संभल, बुलंदशहर, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, रामपुर समेम कई जिलों के कांवड़ियों के आने का सिलसिला जारी रहा। वहीं हरिद्वार से आने वाले कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारियां पुख्ता कर ली है। जगह-जगह रूट डायवर्जन कर और चौराहों पर तैनात रह कर पूरी व्यवस्था को संभाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से सड़कों पर पुलिस तैनात की गई है। साथ ही संवेदनशील और मिश्रित इलाकों पर नजर रखी जा रही है। जरूरत के आधार पर हाईवे या अन्य मार्गों पर रूट डायवर्जन कर दिया गया है।वहीं हसनपुर में गजरौला रोड पर बिजलीघर के पास, ब्लॉक परिसर, पुरानी तहसील के स्थान पर, अंबेडकर चौक, रहरा अड्डा समेत कई स्थानों पर सेवा शिविर तैयार हो चुके हैं, जिनमें शिवभक्तों का आगमन भी शुरू हो गया है।



कांवड़ियों से शिवमय हुआ वातावरण
गजरौला। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव का गंगा जल से अभिषेक करने के लिए कांवड़िये हर हर बम बम के उदघोष संग गंतव्य को रवाना हो रहे हैं। वह अपने समीप के मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। धनौरा-बिजनौर मार्ग कांवड़ियों से भरा है। उनके हर हर बम बम की गूंज से वातावरण शिव मय हो गया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुलिस-पीएसी जवान मुस्तैद हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed