{"_id":"664e2e3c5c2d1f3ce50c0a8f","slug":"the-problem-of-overloading-will-be-solved-by-building-a-power-plant-in-ahraula-ahmed-yar-khan-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-119072-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: अहरौला अहमद यार खां में बिजलीघर बनने से दूर होगी ओवरलोडिंग की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: अहरौला अहमद यार खां में बिजलीघर बनने से दूर होगी ओवरलोडिंग की समस्या
Wed, 22 May 2024 11:11 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 22 May 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
हसनपुर। भारतीय किसान यूनियन शंकर की बैठक में तहसील अध्यक्ष देवेंद्र सैनी ने कहा कि गांव अहरौला अहमद यार खां में प्रस्तावित बिजलीघर बनने से क्षेत्र के लोगों को ओवरलोडिंग से छुटकारा मिलेगा। पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिल सकेगी।
बुधवार को भाकियू शंकर की बैठक मंडी समिति में हुई। इसमें किसानों ने गांव अहरौला अहमद यार खां में प्रस्तावित बिजलीघर के जल्द निर्माण करने की मांग उठाई। कहा कि हसनपुर देहात बिजलीघर से जो ग्रामीण फीडर निकलते हैं, वह सभी ओवरलोड हैं। जिसके कारण अहरौला, चकौरी, डोमखेड़ा, झकड़ी, नूरपुर, लूहरी भूड़, करनपुर माफी, कुड़ी वीरान आदि गांवों को सप्लाई सुचारू रूप से नहीं मिल पाती है। इसी को लेकर भारतीय किसान यूनियन शंकर पिछले आठ महीने से अहरौला में प्रस्तावित बिजलीघर के निर्माण को लेकर संघर्ष कर रही है। पंचायत की अध्यक्षता हरकेश सिंह व संचालन उदयवीर सिंह ने किया। पंचायत में ब्लॉक अध्यक्ष धीरज सिंह, सरजीत सिंह, कैप्टन वीर सिंह, मास्टर मनोज सिंह, लोकेश प्रधान, सहदेव सिंह, अजीत सिंह, विजय सिंह, अंकित कुमार, शेर सिंह, राकेश सिंह तमाम लोग मौजूद रहे।