फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The person who threatened Mehboob and his son has nothing to do with Lawrence Vishnoi Group

महबूब और उनके पुत्र को धमकी देने वाले का लॉरेंस विश्नोई ग्रुप से नहीं है कोई वास्ता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
The person who threatened Mehboob and his son has nothing to do with Lawrence Vishnoi Group
अमरोहा के सपा विधायक महबूब अली और उनके पुत्र को धमकी देने वाला आरोपी। संवाद - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सपा विधायक और पुत्र को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, जांच में आरोपी का लॉरेंस विश्नोई ग्रुप से कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है। पुलिस ने बताया कि वह पिछले नौ महीने से प्रेमिका से मिलने अमरोहा आता जाता रहता था। प्रेमिका के परिजनों ने उसे महबूब अली से शिकायत करने की धमकी दी, जिसके बाद से आरोपी विधायक के खिलाफ हो गया और फोन कर उन्हें धमकी दे डाली। फिलहाल पुलिस सीडीआर के आधार पर कनेक्शन तलाश रही है कि कहीं वह किसी गिरोह से जुड़ा हुआ तो नहीं है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि पूर्व एमएलसी परवेज अली ने शनिवार को तहरीर देकर बताया था कि शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 3:15 बजे उनके पिता महबूब अली के पास कॉल आई। जब फोन रिसीव किया तो कॉल करने वाले ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसे नजरअंदाज करते हुए फोन काट दिया तो इसके कुछ देर बाद उसी नंबर से फिर उनके मोबाइल फोन पर कॉल आई। धमकी देने वाले ने खुद को सौपू 007 ग्रुप से बताया और कहा, मैं लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से बोल रहा हूँ... मैं तुम्हारी और तुम्हारे पिता की जल्द हत्या कर दूंगा। नगर कोतवाली पुलिस ने परवेज अली के शिकायती पत्र और मोबाइल नंबर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चार घंटे के भीतर राजेंद्र निवासी गली नंबर 4, नियर सतनाम चौक मेला ग्राउंड, रिपोर्टिंग चौकी कीर्तिनगर, जनपद सिरसा, हरियाणा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

सीओ के मुताबिक मुताबिक आरोपी अक्टूबर 2021 से अमरोहा नगर में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने आता जाता है। इस मामले में किशोरी को भगाकर ले जाने के मामले में उसके खिलाफ नगर कोतवाली में पॉक्सो एक्ट का मुकदमा भी दर्ज है। जिसमें वह वांछित चल रहा था। विधानसभा चुनाव के दौरान आरोपी राजेंद्र अपनी प्रेमिका से मिलने अमरोहा आया था। इस दौरान वह प्रेमिका की गली में घूम रहा था। किशोरी के परिजनों ने उसे विधायक महबूब अली से कहकर उसके खिलाफ कार्रवाई कराने की धमकी दी थी। जिसके बाद आरोपी महबूब अली से खफा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टर से लिया था महबूब अली का नंबर
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने चुनावी पोस्टर से विधायक महबूब अली और उनके बेटे परवेज अली का नंबर लिया था। कुछ दिनों तक यह शांत रहा। इस बीच शुक्रवार को आरोपी राजेंद्र में व्हाट्सएप ग्रुप में महबूब अली जिंदाबाद के नारे का संदेश पढ़ा। जिसके बाद वह आग बबूला हो गया और उसने तुरंत ही उनके नंबर पर धमकी दे डाली। सीओ के मुताबिक अभी तक की जांच में आरोपी का कनेक्शन लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप से है, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। फिर भी उस के फोन नंबर की सीडीआर के आधार पर गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
सिरसा से तीन बार जेल जा चुका है आरोपी
सीओ विजय कुमार राणा के मुताबिक सपा विधायक महबूब अली और उनके बेटे परवेज अली को जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी राजेंद्र अपने ही जनपद सिरसा से तीन बार जेल जा चुका है। दो मामलों में उस पर छेड़खानी का आरोप है। जबकि एक मामले में उस पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज हुआ था।

फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे किशोरी को दिखाया था बालिग
सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि सपा विधायक और उनके पुत्र को धमकी देने वाला हरियाणा के सिरसा निवासी राजेंद्र सिंह बेहद शातिर है। उसने अमरोहा नगर के एक मोहल्ला निवासी गैर वर्ग की किशोरी को प्रेम जाल में फंसा लिया था। इसके बाद उसने फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे किशोरी को बालिग दर्शा कर कोर्ट मैरिज कर ली थी। बाद में जब खुलासा हुआ था आरोपी के खिलाफ नगर कोतवाली में किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जिसमें वह वांछित चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed